फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes left out of England squad for the upcoming ODI series against Australia

इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे यह स्टार ऑलराउंडर

Mon, 01 Jan 2018 12:37 PM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Ben Stokes left out of England squad for the upcoming ODI series against Australia
इंग्लैड टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से शुरु होने वाली वन-डे सीरीज से पहले इंग्लैड की टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, इंग्लैड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वन-डे मैचों की सीरीज से बाहर कर दिया गया है। हाल ही के सिंतबर में हुए ब्रिस्टल विवाद के कारण इंग्लैड क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स को निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गई वन-डे सीरीज से पहले 25 सितंबर को बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स को एक बार के बाहर मारपीट के आरोप में समरसेट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया। हालांकि, इससे पहले बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम में चुना गया था।
विज्ञापन


पढ़ेंः- इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की धमाकेदार वापसी, सिर्फ 47 गेंदों में बना दिए इतने रन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा था कि मैदान पर उनका उतरना ब्रिस्टल मामले में जारी जांच के बाद ही तय हो पाएगा। हेल्स और स्टोक्स दोनों ही ब्रिस्टल विवाद में शामिल थे। स्टोक्स पर फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर रोक लगी हुई है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी खेले जाने वाले 5 वन-डे मैचों की सीरीज में स्टोक्स के स्थान पर डेविड मलान को टीम में शामिल किया है। बता दें कि आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच वन-डे मैचों की सीरीज की शुरुआत 14 जनवरी से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगी। जबकि इसके बाद तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed