{"_id":"6970c025ae94b2e726084897","slug":"ben-mayes-creates-history-for-england-at-u19-world-cup-know-details-2026-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ben Mayes: अंडर-19 विश्व कप में बेन मेयस ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए बनाया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ben Mayes: अंडर-19 विश्व कप में बेन मेयस ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए बनाया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
Wed, 21 Jan 2026 05:31 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 21 Jan 2026 05:31 PM IST
सार
अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड के बेन मेयस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 117 गेंदों पर 191 रन बनाकर इतिहास रच दिया और टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया।
विज्ञापन
बेन मेयस
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन मेयस ने बुधवार को इतिहास रच दिया। स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेयस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों पर 191 रन बनाए। यह अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
विज्ञापन
विश्व रिकॉर्ड से महज एक रन से चूके
मेयस की यह पारी अंडर-19 विश्व कप इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। उन्होंने श्रीलंका के हसिथा बोयागोडा के रिकॉर्ड की बराबरी की और विश्व रिकॉर्ड से महज एक रन से चूक गए। यह रिकॉर्ड इसी टूर्नामेंट में जापान के खिलाफ वीरन चामुदिथा ने 192 रन बनाकर बनाया था।

मेयस ने जड़े 18 चौके और 8 छक्के
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने बेन डॉकिन्स का विकेट जल्दी गंवा दिया था। इसके बाद क्रीज पर आए 18 वर्षीय बेन मेयस ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने जो मोर्स के साथ मिलकर लगभग 22 ओवरों में 188 रनों की शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी में मेयस का योगदान सबसे ज्यादा रहा। अपनी विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके और 8 छक्के जड़े और स्कॉटलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

इंग्लैंड ने बनाया अंडर-19 विश्व कप का छठा सबसे बड़ा स्कोर
मेयस की ऐतिहासिक पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 404 रन बनाए। यह आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के इतिहास का छठा सबसे बड़ा स्कोर है और मौजूदा टूर्नामेंट का अब तक का सबसे उच्च स्कोर भी है। बेन मेयस की यह पारी न सिर्फ इंग्लैंड क्रिकेट के लिए यादगार रहेगी, बल्कि अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में भी स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है।