{"_id":"6665418703bb10dae30ee89c","slug":"before-ind-vs-pak-match-rishabh-pant-made-fun-of-babar-azam-made-hilarious-comment-t20-world-cup-2024-2024-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पंत ने उड़ाई बाबर आजम की खिल्ली, कहा कुछ ऐसा सुनकर छूट जाएगी हंसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पंत ने उड़ाई बाबर आजम की खिल्ली, कहा कुछ ऐसा सुनकर छूट जाएगी हंसी
Sun, 09 Jun 2024 11:16 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:16 AM IST
सार
टी20 विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों टीमें 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से छह बार भारत ने और एक बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, ओवरऑल टी20 में दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं।
विज्ञापन
पंत-बाबर
- फोटो : BCCI/PCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का महामुकाबला खेला जाएगा। न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विरोधी टीम के कप्तान बाबर आजम की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने एक टीवी शो को दिए इंटरव्यू के दौरान फैंस द्वारा चलाए जाने वाले नरेटिव का जिक्र करते हुए बल्लेबाज पर तंज कसा।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमें
टी20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमें खेलती नजर आ रही हैं जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए का हिस्सा हैं। इसमें मेजबान अमेरिका के अलावा कनाडा और आयरलैंड भी शामिल हैं। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है जबकि पाकिस्तान को उनके शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा। आज दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलेंगी।

ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
पंत ने उड़ाया बाबर का मजाक
नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत एक टीवी शो पर पहुंचे। यहां उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस की दीवानगी पर चर्चा की। एंकर ने उन्होंने पूछा कि "भारत बनाम पाकिस्तान मैच में ये नारे खूब लगते हैं कि तेल लगाओ डाबर का, विकेट गिराओ बाबर का।" इस पर पंत ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं ये बोलना चाहता हूं कि अगर हम एक खिलाड़ी के तौर पर देखें वो लोग भी अपनी कंट्री के लिए काफी मेहनत करते हैं। ऐसा नहीं है कि एक बेंटर लगा रहता है, लेकिन इसमें एक दिलचस्प चीज है कि इमोशन एक साथ आता है, जैसे एक देश के तौर पर भारत, एक देश के तौर पर पाकिस्तान। फैंस भी नए-नए नेरेटिव शुरू करते हैं। जैसे आपने बोला कि....तेल लगाओ डाबर का, विकेट लो बाबर का। सर, ये सब चीजें और दिलचस्प बनाती हैं।"

Rishabh Pant on "TEL LAGAO DABAR KA - WICKET GIRAO BABAR KA" 🤣🔥 pic.twitter.com/UmsMiYn3OR
— Flamboy Pant (@flamboypant) June 8, 2024
बाबर, बुमराह, शाहीन और कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI/PCB
दोनों टीमों के आंकड़े
टी20 विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों टीमें 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से छह बार भारत ने और एक बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, ओवरऑल टी20 में दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं। आठ बार भारत ने और तीन बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। 2007 में एक मुकाबला टाई हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। यानी टीम इंडिया ने 12 में से कुल नौ जीत हासिल की है। पिछली बार भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 में 2022 में हुए विश्व कप में आमने-सामने आई थी और तब टीम इंडिया ने मेलबर्न में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर, हारिस राऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।