IND vs PAK: 'एक होता है मारना और एक होता है रगड़ के धोना', भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत पर मुनाफ का पोस्ट
मुनाफ के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया और फैन्स ने जमकर इसे शेयर किया। भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार दो मैच में हराया है।
विस्तार
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने मैच के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक मजेदार पोस्ट किया, जिसने फैन्स का ध्यान खींच लिया। उन्होंने लिखा कि, 'एक रहता है मारना और एक होता है रगड़ रगड़ के धोना। वो हुआ है भारत-पाकिस्तान के मैच में। पाकिस्तानी गेंदबाजों को कह के मारा है गिल और अभिषेक ने। पोस्ट मैच में अभिषेक ने इंटरव्यू में भी पाकिस्तान की बैंड बजाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने पाकिस्तान की बैंड बजाई है। भाई बस मजा आ गया।' मुनाफ के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया और फैन्स ने जमकर इसे शेयर किया।
Ek rehta he Maarna
— Munaf Patel (@munafpa99881129) September 22, 2025
Aur ek hota he Ragad Ragad k Dhona
Wo hua he #indvspak k match main
*On filed keh k Mara he Gill & Abhishek ne
*Post Match main #AbhishekSharma ne Interview main Bajayi he
*Press conference main #SKY ne Bajayi he "Its not a rivalry"
Bhai Bas Maza Aa gaya… pic.twitter.com/sEr2fdPhsz
मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तान खिलाड़ियों की अनावश्यक आक्रामकता पर बात करते हुए कहा, 'मेरे लिए चीजें काफी आसान थीं। जिस तरह वो बिना वजह हमारे पास आ रहे थे, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसलिए मैंने बैट से जवाब देना चुना। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करना चाहता था।' अभिषेक और शुभमन गिल ने मिलकर भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया और पाकिस्तान की गेंदबाजी को पूरी तरह बेअसर कर दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच कोई खास प्रतिद्वंद्विता नहीं बची है। उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'भारत-पाकिस्तान के बीच अब प्रतिद्वंद्विता कहां है? अगर दो टीमें 15 मैच खेलें और स्कोर 7-7 हो या 8-7 हो तो उसे प्रतिद्वंद्विता कहते हैं। यहां तो हम 13-1 या कुछ ऐसा अंतर से आगे हैं। अब यह कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं रही।'
भारत की लगातार दूसरी जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने जमकर मीम्स बनाए और पाकिस्तान की हार का जश्न मनाया। फैन्स का कहना था कि टीम इंडिया ने मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।