{"_id":"6436da2ac950fa02a5090e33","slug":"bcci-will-improve-the-condition-of-the-stadium-before-the-odi-world-cup-more-than-rs-500-crore-will-be-spent-2023-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: विश्वकप से पहले स्टेडियमों की हालात सुधारेगा बीसीसीआई, 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम होगी खर्च","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: विश्वकप से पहले स्टेडियमों की हालात सुधारेगा बीसीसीआई, 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम होगी खर्च
Wed, 12 Apr 2023 09:53 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 12 Apr 2023 09:53 PM IST
सार
बीसीसीआई विश्वकप से पहले स्टेडियमों की हालात सुधारेगा। इसके लिए 500 करोड़ रुपये की अधिक की रकम खर्च की जाएगी। फैंस ने स्टेडियम में सुविधाओं को लेकर काफी शिकायतें की थीं। इस वजह से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
वानखेड़े स्टेडियम
- फोटो : twitter@BCCI
विस्तार
बीसीसीआई ने इस साल देश में होने वाले वनडे विश्वकप से पहले पांच स्टेडियमों की हालात सुधारने का फैसला किया है। इन स्टेडियमों के नवीनीकरण में वह 502.92 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रशंसकों की असुविधाओं को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद बीसीसीआई ने स्टेडियमों का नवीनीकरण कराने का फैसला किया है।
वनडे विश्वकप का आयोजन अक्तूबर-नवंबर में होगा। पिछले 10 साल में बीसीसीआई की आय में काफी इजाफा हुआ है और विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भी बना है। लेकिन देश के कई स्टेडियम मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
गंदे टॉयलेट की मिली थी शिकायत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए फरवरी-मार्च में टेस्ट मैच के दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गंदे टॉयलेट को लेकर प्रशंसकों ने सोशल मीडिया काफी आलोचना की थी और बीसीसीआई से शिकायत की थी। इसलिए अरुण जेटली स्टेडियम में उन पांच स्टेडियम में शामिल हैं जिसका नवीनीकरण होगा। पिछले महीने भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे शृंखला से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है। क्योंकि एक प्रशंसक ने खराब सफाई व्यवस्था की शिकायत की थी।
विज्ञापन
12 शहरों में होंगे मुकाबले
वनडे विश्वकप के मुकाबले देश के 12 शहरों में होंगे। इसमें बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट, मुंबई और अहमदाबाद शामिल है। इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

| स्टेडियम | शहर | लागत (रुपये में) |
| अरुण जेटली स्टेडियम | दिल्ली | 100 करोड़ |
| राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम | हैदराबाद | 117.17 करोड़ |
| ईडन गार्डन्स | कोलकाता | 127.47 करोड़ |
| पीसीए स्टेडियम | मोहाली | 79.46 करोड़ |
| वानखेड़े स्टेडियम | मुंबई | 78.82 करोड़ |