फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI vice president Rajiv Shukla says new jersey sponsor of the Indian cricket team will be finalised soon

BCCI: भारतीय टीम को कब तक मिलेगा जर्सी प्रायोजक? बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी जानकारी; जानें

Sat, 13 Sep 2025 03:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

भारतीय टीम एशिया कप में बिना जर्सी प्रायोजक के खेल रही है क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम11 ने बीच में ही करार तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
BCCI vice president Rajiv Shukla says new jersey sponsor of the Indian cricket team will be finalised soon
राजीव शुक्ला - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को बताया कि भारतीय टीम का जर्सी प्रायोजक अगले दो-तीन सप्ताह में तय हो जाएगा। इसके लिए बोली 16 सितंबर को बंद हो जाएगी। भारतीय टीम एशिया कप में बिना जर्सी प्रायोजक के खेल रही है क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम11 ने बीच में ही करार तोड़ दिया था। 
विज्ञापन

ड्रीम11 से हाल ही में टूटा था करार
ड्रीम11 हाल ही में स्पॉन्सरशिप से पीछे हट गया था और उसने बीसीसीआई के साथ अपने करार को तोड़ लिया था। इंग्लैंड दौरे तक टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम-11 का लोगो दिखाई देता था, लेकिन हाल ही में पारित 'ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025' के कारण कंपनी को अपने संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उसने अनुबंध से बाहर निकलने का फैसला किया। बीसीसीआई ने टीम के टाइटल प्रायोजन अधिकारों के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने कहा, 'टेंडर प्रक्रिया रिलीज की जा चुकी है और इसके लिए कई दावेदार हैं। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो हम इस बारे में आपको बताएंगे। मुझे लगता है कि अगले 15-20 दिनों में सब तय हो जाएगा।' यह पूछे जाने पर कि कौन इसके लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभर रहा है। इस पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा, नहीं, फिलहाल कोई नाम तय नहीं है। कई लोगों ने बोलियां लगाई है और अंतिम निर्णय के बाद ही हम आपको बताएंगे। 
विज्ञापन

आईपीएल टिकटों पर जीएसटी बढ़ने पर भी रखी राय 
राजीव शुक्ला ने आईपीएल टिकटों में जीएसटी बढ़ने पर भी बात की जो अब 40 प्रतिशत के स्लैब में आ गया है। भारत सरकार ने हाल ही में जीएसटी स्लैब में बदलाव किया था। आईपीएल टिकटों पर जीएसटी बढ़ने से 500 रुपये की टिकट अब 700 रुपये की हो जाएगी, जबकि 2000 रुपये की टिकट 2800 की होगी। अन्य अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों की टिकटों पर पहले ही तरह 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। 

बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा, 'मैं जानता हूं कि कई आम नागरिक आईपीएल देखने आते हैं। जाहिर है कि इसका असर पड़ेगा, लेकिन मुझे अभी भी उम्मीद है कि लोग आईपीएल का मुकाबला देखने आएंगे।' बीसीसीआई को कर से छूट मिलने की आलोचना पर शुक्ला ने कहा, प्रत्येक कॉरपोरेट कंपनी की तरह बीसीसीआई की आयकर देती है। यहां तक की जीएसटी का भुगतान भी करती है। हमें किसी प्रकार की छूट नहीं है। हम हजारों करोड़ रुपये का कर भरते हैं। राज्य संघ भी टैक्स देते हैं और हम लोग सरकार से किसी तरह की वित्तीय मदद नहीं लेते। 

महिला क्रिकेट के विकास पर क्या बोले शुक्ला?
महिला क्रिकेट के विकास पर शुक्ला ने कहा, इसके लिए कई तरह के प्रयास किए गए हैं। चुनौती बस यह है कि स्टेडियम भरा जाए। महिलाओं भी मैच देखने आएं। हम अपनी तरफ से सबकुछ कर रहे हैं। सैलरी भी एक समान हो गई है। हम महिलाओं को बढ़ा रहे हैं और उनके लिए टूर्नामेंट भी आयोजित कर रहे हैं, जबकि सभी सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। बात इतनी है कि बस लोगों को महिलाओं का मैच देखने के लिए आगे आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed