फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Vice President Rajeev Shukla says Jay Shah as ICC Chairman will take decision on Champions Trophy

Champions Trophy: 'आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर जय शाह लेंगे फैसला', बीसीसीआई उपाध्यक्ष शुक्ला का बड़ा बयान

Tue, 01 Oct 2024 09:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Oct 2024 09:38 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस टूर्नामेंट के लिए पहले ही आईसीसी को ड्रॉफ्ट भेज दिया है। हालांकि, इस बात पर संशय है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगी या नहीं।

विज्ञापन
BCCI Vice President Rajeev Shukla says Jay Shah as ICC Chairman will take decision on Champions Trophy
राजीव शुक्ला - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि पाकिस्तान में 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के शामिल होने पर आईसीसी के स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में जय शाह फैसला लेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस टूर्नामेंट के लिए पहले ही आईसीसी को ड्रॉफ्ट भेज दिया है। हालांकि, इस बात पर संशय है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगी या नहीं। 
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होती द्विपक्षीय सीरीज 
भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी या एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) टूर्नामेंट में ही खेलती हैं। मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के बाद से भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। पाकिस्तान की टीम सात साल के लंबे अंतराल के बाद पिछले साल वनडे विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आई थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने इंडिया टूडे के हवाले से कहा, जहां तक चैंपियंस ट्रॉफी की बात है तो उस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। पिछले साल भी एशिया कप पाकिस्तान में था और हमने हाइब्रिड मॉडल अपनाया था जहां भारत के मैच श्रीलंका में खेले गए थे। अभी तक उस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई में कोई चर्चा नहीं हुई है और न ही हम कोई फैसला ले पाए हैं। हमारे पास एक अच्छी खबर है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी के अगले चेयरमैन बनेंगे। इसलिए वह आईसीसी में स्वतंत्र चेयरमैन के तौर पर मौजूद रहेंगे और इस मामले पर फैसला लेंगे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, दूसरी बात यह है कि जो हर क्रिकेट बोर्ड करता है। आईसीसी के नियम में भी यह बात है कि सरकार अगर मंजूरी नहीं देती है तो कोई टीम उस देश का दौरा नहीं कर सकती है। इसलिए हमने इस सरकार पर छोड़ दिया है कि वो खिलाड़ियों की सुरक्षा और अन्य मुद्दों को देखते हुए फैसला ले। जो भी सरकार हमसे कहेगी, हम वो करेंगे। हमारी टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं, यह पूरी तरह से सरकार के फैसले पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed