फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI to implement strict SOP for IPL 4 Covid 19 tests in two weeks for players

14 दिन में चार कोरोना टेस्ट से गुजरेंगे खिलाड़ी, IPL के लिए कड़े नियम लागू करेगा BCCI

Thu, 30 Jul 2020 02:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 30 Jul 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
BCCI to implement strict SOP for IPL 4 Covid 19 tests in two weeks for players
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

सितंबर में आईपीएल 2020 का आगाज यूएई में होगा। इसको लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं। सभी टीमें यूएई रवाना होने की योजना पर काम कर रही हैं। कोरोना महामारी के चलते इसबार यह लीग विदेशी जमीन पर पहुंची है, लेकिन वहां भी कोरोना से बचाव के लिए बीसीसीआई कड़े दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि शुरुआती मुकाबले बिना दर्शकों के ही होंगे। कमेंटेटर्स भी छह फीट की दूरी पर बैठेंगे। डगआउट में पहले की तरह भीड़ नहीं नजर आएगी। ड्रेसिंग रूम में 15 से अधिक खिलाड़ी नहीं रहेंगे। पोस्ट मैच-अवार्ड प्रेजेंटेशन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा और और 14 दिनों में चार बार सभी खिलाड़ियों की कोरोना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


सितंबर से नवंबर तक यूएई में होने वाले आईपीएल के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा कुछ मानदंड तय किए गए हैं। इस मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को जल्द ही आईपीएल की फ्रेंचाइजियों को भेज दिया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड को सरकार की ओर से आईपीएल को यूएई में कराने के लिए अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि यह एसओपी सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं होगी, बल्कि उनकी पत्नियां, गर्लफ्रेंड्स और फ्रेंचाइजी के मालिकों को भी बायो-सिक्योर वातावरण में रहना होगा। एक बार जब कोई भी बायो-सिक्योर वातावरण में रहने लगा, तो वो फिर इससे बाहर नहीं निकल सकता है। अगर वो इसे तोड़ता है तो वो दोबारा नहीं जुड़ पाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य उनके साथ यात्रा कर सकते हैं या नहीं, यह फ्रेंचाइजी तय करेगी। मगर हमने एक प्रोटोकॉल रखा है, जिसमें हर कोई, यहां तक कि टीम के बस ड्राइवर भी बायो-बबल नहीं छोड़ सकते हैं। अगले हफ्ते होने वाली बैठक में एसओपी को फ्रेंचाइजियों को सौंप दिया जाएगा। यदि उन्हें कोई शिकायत होगी, तो वे बोर्ड से उसपर बात कर सकते हैं।


प्रत्येक खिलाड़ी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दो सप्ताह के अंतराल में चार कोविड परीक्षण से गुजरेंगे। दो परीक्षण भारत में प्रस्थान से पहले और दो संयुक्त अरब अमीरात में क्वारंटीन के दौरान किए जाएंगे। एसओपी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मानदंडों की तर्ज पर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed