फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci to create a cricket museum in mumbai

मुंबई में बनेगा क्रिकेट म्यूजियम, लागत 10 करोड़

Thu, 29 Aug 2013 04:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Aug 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
bcci to create a cricket museum in mumbai

दुनिया का सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड अपने विभूतियों से जुड़ी चीजों को सहेजने के लिए एक म्यूजियम खोलने की योजना को अमलीजामा पहनाने की कोशिशों में जुट गया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई यह म्यूजियम अपने मुख्यालय मुंबई में खोलेगी। इस म्यूजियम की लागत लगभग 10 करोड़ रुपए होगी। लंदन में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट म्यूजियम के क्यूरेटर एडम चैडविक भी मुंबई में इसकी स्थापना में अपना योगदान देने पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन


यह म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा, जिसमें क्रिकेट और उससे जुड़ी चीजें रखी जाएंगी।

इस म्यूजियम में भारत के महानतम क्रिकेटर सीके नायडू और सैयद मुश्ताक अली जैसे क्रिकेटरों से जुड़ी यादों को भी सहेजा जाएगा।

यह म्यूजियम भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व सचिव संजय जगदाले की सोच है, जिनकी ख्वाहिश है कि यह अक्टूबर तक तैयार हो जाए।

म्यूजियम के बारे में जगदाले ने बताया कि सभी राज्य क्रिकेट संघों को इस संबंध से पत्र लिखा जा चुका है। इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीबीसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से भी बहुमूल्य विरासत को देने के लिए पत्र लिखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदाले के अनुसार, वह निजी तौर पर बड़ोदरा, जामनगर और पटियाला क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। इन क्षेत्रों में क्रिकेट की अमूल्य संपदा मौजूद है। सीके नायडू की बेटी और मुश्ताक अली के पुत्र अपने-अपने पिता से जुड़ी अनमोल चीजों को दान करने पर सहमत हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed