फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI to bear all expenses of North East States Ranji debut

बीसीसीआई की सराहनीय पहल, पूर्वोत्तर राज्यों के रणजी डेब्यू पर उठाएगा सभी खर्च

Thu, 02 Aug 2018 01:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
BCCI to bear all expenses of North East States Ranji debut
बीसीसीआई पूर्वोत्तर राज्यों के रणजी ट्राफी में पदार्पण का सारा खर्च उठाएगा जिनमें से दो टीमें आधारभूत ढांचा नहीं होने के कारण अपने मैच तटस्थ स्थानों पर खेलेगी। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश के पास ऐसे मैदान नहीं हैं जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट के मानदंडों को पूरा कर सकें और वे पड़ोसी राज्यों के तटस्थ स्थलों पर खेलेंगे। 
विज्ञापन


बीसीसीआई सभी छह राज्यों को एनसीए के मान्यता प्राप्त कोच, फिजियो और ट्रेनर उपलब्ध कराएगा।  आम तौर पर बीसीसीआई इकाईयां अपने सहयोगी स्टाफ का खर्चा उठाती हैं लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों के मामले में बोर्ड का फैसला अपवाद है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर राज्यों के एक प्रतिनिधि ने पीटीआई से गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'बीसीसीआई ने सभी राज्य टीमों को कोच मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। हम अपनी जरूरतों से उन्हें अवगत कराएंगे और उसी अनुसार वे हमें सहयोगी स्टाफ मुहैया कराएंगे। इसका पूरा खर्च बोर्ड उठाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed