IND Inning
111/1 (9.2 ov)
Sanju Samson 71(31)*
Ishan Kishan 19 (14)
WI elected to bowl
{"_id":"5f32bc0e3dfeb841f03677a7","slug":"bcci-team-may-go-to-uae-soon-will-check-places-before-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई की टीम जल्दी ही जा सकती है यूएई, आईपीएल से पहले जगहों का करेगी मुआयना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई की टीम जल्दी ही जा सकती है यूएई, आईपीएल से पहले जगहों का करेगी मुआयना
Tue, 11 Aug 2020 09:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
यूएई में आईपीएल के 13वें संस्करण के आयोजन के लिए बीसीसीआई को भारत सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब अगले महीने से शुरू होने वाली इस टी-20 लीग के लिए बीसीसीआई ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीसीसीआई का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल अगस्त के तीसरे सप्ताह में दुबई पहुंचकर यूएई में लीग से जुड़ी जगहों का मुआयना कर सकता है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, बीसीसीआई के अंतरिम सीईओ हेमंग अमीन और आईपीएल के सीओओ को यूएई पहुंचने के बाद दिशानिर्देशों का पालन करना होगा और अपने-अपने होटलों के कमरों में छह दिन तक क्वारंटीन रहना होगा।
विज्ञापन
कोरोना के खतरे को देखते हुए और टी-20 वर्ल्ड कप के टलने के बाद बीसीसीआई ने इस बार के आईपीएल का आयोजन यूएई में कराने के फैसला किया। हालांकि 19 सितंबर से शुरू होने वाली इस लीग के नियमों में कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। शुरुआती मैच भी खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस बार के सभी मैच दुबई के तीन शहर-अबु धाबी, दुबई और शरजाह में खेले जाएंगे। इसके अलावा आईपीएल का इस बार का आयोजन वीवो के बैनर तले नहीं खेला जाएगा और किसी नए स्पांसर की स्पॉन्सरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन