{"_id":"5cefcbe1bdec22075d23a9b4","slug":"bcci-suspended-first-class-cricketer-rinku-singh-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने के लिए निलंबित हुआ यह भारतीय खिलाड़ी, वजह भी जान लीजिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीन महीने के लिए निलंबित हुआ यह भारतीय खिलाड़ी, वजह भी जान लीजिए
Thu, 30 May 2019 09:14 PM IST
Trainee Trainee
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 30 May 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
इंडिया ए के खिलाड़ी
- फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उत्तर प्रदेश के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रिंकू सिंह को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। बीसीसीआई की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इंडिया-ए क्रिकेटर रिंकू ने बीसीसीआई से अनुमति लिए बिना ही अबु धाबी में अनाधिकृत टी-20 टूर्नमेंट में भाग लिया था।
विज्ञापन
बोर्ड ने बताया कि रिंकू ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए उनकी अनुमति नहीं ली, जोकि बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन है। बीसीसीआई की नियमों के अनुसार, बोर्ड से मान्यता प्राप्त कोई भी भारतीय क्रिकेटर बिना उसकी इजाजत के किसी भी विदेशी टूर्नमेंट में नहीं खेल सकता है।
विज्ञापन
रिंकू पर लगाया गया निलंबन एक जून से प्रभावी होगा। इस निलंबन के बाद अब रिंकू को 31 मई से श्रीलंका-ए के साथ होने वाले टेस्ट मैच से इंडिया-ए टीम से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन