{"_id":"5b502fda4f1c1b51748b5d72","slug":"bcci-support-staff-under-scanner-after-bhuvneshwar-kumar-fitness-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्द से जूझ रहे थे भुवी, बावजूद इसके तीसरे वनडे में जगह देने के चलते फिजियो पर उठे सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दर्द से जूझ रहे थे भुवी, बावजूद इसके तीसरे वनडे में जगह देने के चलते फिजियो पर उठे सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे के दौरान चोटिल भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करने के बाद अब भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और ट्रेनर शंकर बासु की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
उप्र की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाला यह तेज गेंदबाज पीठ की परेशानी के चलते टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैच में नहीं खेले थे। मगर बिना फिट हुए तीसरे वनडे में उन्हें खिलाने के बाद टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठने लाजिमी है।
विज्ञापन
टीम चयन की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी हालांकि हैरान हैं कि अगर वह पूरी तरह फिट नहीं थे तो फिर तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में क्यों खेला। भुवनेश्वर की चोट के बारे में पूछने पर अधिकारी ने जवाब दिया, 'कृपया जाइये और रवि शास्त्री से यह सवाल कीजिए।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जैसे ही हमने कहा कि भुवी ने अपनी चोट बढ़ा ली है तो हमने स्वीकार किया कि वह पूरी तरह से फिट नहीं था, इसलिए अगर वह हमारी टेस्ट मैचों की योजनाओं का अहम हिस्सा है तो वनडे मैच के लिए उसे लेकर जोखिम क्यों उठाया गया।'
सवाल उठाए जा रहे हैं कि फरहार्ट और बासु ने भुवनेश्वर की फिटनेस पर उचित अपडेट दिया या नहीं। अधिकारी ने कहा, 'अगर आप आईपीएल में देखें तो भुवी हैदराबाद के लिए 17 में से पांच मैचों में नहीं खेला। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी से उसके काम के बोर्ड के प्रबंधन पर ध्यान देने को कहा था। इसके बाद उसे अफगानिस्तान टेस्ट से भी आराम दिया गया जिससे कि उसे ब्रिटेन दौरे के लिए उबरने के लिए समय मिले। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कुछ गलत हुआ है और यह निराशाजनक है।"
बताते चले कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज के शुरुआती 3 टेस्ट के लिए बुधवार को टीम इंडिया का चयन किया गया। भुवी को वैसे तो इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है, क्योंकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी हालत का आंकलन कर रही है।