फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI SOP 60 plus Arun Lal can not be coach Bengal Baroda may miss Whatmore

BCCI ने जारी की एसओपी, बंगाल और बड़ौदा के कोच अभ्यास सत्र में नहीं ले पाएंगे भाग

Mon, 03 Aug 2020 12:23 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 03 Aug 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
BCCI SOP 60 plus Arun Lal can not be coach Bengal Baroda may miss Whatmore
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ( बीसीसीआई) बोर्ड ने राज्य क्रिकेट संघों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। बोर्ड के एसओपी के अनुसार कोरोना के दौरान शुरू हो रहे अभ्यास सत्र में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति इसमें भाग नहीं ले पाएंगे। इस दिशा-निर्देश से बंगाल क्रिकेट टीम के कोच अरुण लाल और बड़ौदा के कोच ऑस्ट्रेलियाई डेव व्हाटमोर प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


अप्रैल में 66 साल के वॉटमोर को बड़ौदा का कोच नियुक्त किया गया था, जबकि 65 साल के अरुण लाल के मार्गदर्शन में बंगाल ने मार्च में रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई थी। बीसीसीआई के 100 पन्ने से अधिक के एसओपी के एक दिशानिर्देश के अनुसार, ‘60 साल से अधिक की उम्र के सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैदानी स्टाफ और मधुमेह जैसी बीमारियों का उपचार करा रहे लोग, कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए कोविड-19 को जोखिम अधिक माना जा रहा है।’
विज्ञापन


इसके अनुसार सरकार के उचित दिशानिर्देश जारी करने तक ऐसे व्यक्तियों को शिविर की गतिविधियों में हिस्सा लेने से रोका जाना चाहिए। अरुण लाल और वाटमोर दोनों सत्र पूर्व ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ‘यह एसओपी है। किसी भी टीम के लिए नियमों का उल्लंघन बेहद मुश्किल होगा। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरुण लाख या वाटमोर जैसे कोच को बाहर रहना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed