फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI sets new playing conditions for IPL 2021 No soft signal 90 minute innings

IPL को लेकर सख्त BCCI: 90 मिनट में खत्म करनी ही होगी पारी, चौथे अंपायर की शक्तियां बढ़ीं

Tue, 30 Mar 2021 04:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Mar 2021 04:08 PM IST
सार

  • 9 अप्रैल से होने जा रहा आईपीएल का आगाज
  • 14वें सीजन के लिए नियमों में कई बड़े बदलाव
  • अब 90 मिनट या भीतर ही खत्म करनी होगी पारी

विज्ञापन
BCCI sets new playing conditions for IPL 2021 No soft signal 90 minute innings
नितिन मेनन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

हर साल पूरी दुनिया आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करती है। विश्व की सबसे रोमांचक टी-20 लीग शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर फ्रैंचाइजी ने अपनी कमर कस ली है। बीसीसीआई भी पूरी तरह तैयार है, लेकिन इस बार 14वें सीजन में कई नए नियम नजर आएंगे। बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए ऑन फिल्ड सॉफ्ट सिग्नल को हटाने का फैसला लिया है। साथ ही अब हर टीम को 90 मिनट के भीतर ही अपनी पारी खत्म करनी होगी।

विज्ञापन


क्रिकबज के मुताबिक, 'बीसीसीआई ने सभी आठ आईपीएल टीम को एक मेल भेजा है, जिसमें इन सारे बदलावों के बारे में बताया गया है। मैच को तय समय में पूरा करने के उद्देश्य से प्रत्येक पारी के 20वें ओवर को 90 मिनट में खत्म करना होगा, पहले नियम 20वें ओवर को 90वें मिनट पर शुरू करने का था। देरी या रुकावट वाले मैचों में, जहां निर्धारित समय में 20 ओवर न हो पाएं इसमें हर ओवर के लिए 4 मिनट 15 सेकंड अतिरिक्त हो सकते हैं।'
विज्ञापन


आसान भाषा में ऐसे समझिए
हर घंटे में औसतन 14.11 ओवर फेंकने होंगे
इसमें टाइम-आउट शामिल नहीं होगा
मैच की एक पारी 90 मिनट में खत्म होनी चाहिए
खेल के लिए 85 मिनट और पांच मिनट टाइम-आउट


विज्ञापन
विज्ञापन





चौथे अंपायर की बढ़ी शक्ति
अगर कोई भी टीम समय बर्बाद करती हुई पाई जाती है तो चौथे अंपायर का रोल अहम हो जाएगा। सजा के तौर पर संशोधित ओवर-रेट नियम लागू करने और बल्लेबाजी पक्ष को चेतावनी देने की शक्तियां उन्हें दी गईं हैं। सॉफ्ट सिग्नल नियम के संबंध में, BCCI ने कहा कि ऑन-फील्ड अंपायर के संकेत का तीसरे अंपायर के निर्णय पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सॉफ्ट सिग्नल और शॉर्ट रन पर बड़े फैसले
इसके मुताबिक, मैच के दौरान अब कोई भी मैदानी अंपायर थर्ड अंपायर से मदद लेते वक्त सॉफ्ट सिग्नल का इशारा नहीं करेगा। यह फैसला अंपायरिंग हित में लिया गया जिससे थर्ड अंपायर को अपना फैसला देने में किसी भी तरह की अड़चन न आए और न ही इसकी वजह से कोई विवाद हो। बीसीसीआई ने शॉर्ट रन नियम में भी संशोधन किया। अब थर्ड अंपायर शॉर्ट रन पर ऑन-फील्ड अंपायर की कॉल की भी जांच कर सकता है और मूल निर्णय को पलट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed