फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci send a letter to state association with typing mistake

राज्य संघों को भेजे पत्र में BCCI से हुई गलती, कॉपी-पेस्ट की वजह से निकली फजीहत

Wed, 14 Feb 2018 11:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
bcci send a letter to state association with typing mistake
बीसीसीआई

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की एक छोटी से गलती के चलते उसे बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ा है। दरअसल बीसीसीआई ने राज्य संघों को भेजे एक पत्र में 2017-18 सत्र की जगह 2016-17 लिख दिया। यह पत्र बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने राज्य संघों को मुंबई में 28 फरवरी को होने वाली कप्तानों और कोचों की सालाना बैठक में शामिल होने के लिए भेजा था।

विज्ञापन


बता दें कि इस सालाना बैठक में बीसीसीआई के आला अधिकारी 2016-17 सत्र की रणजी ट्रॉफी के बारे विचार-विमर्श करना चाहते हैं। इसलिए रणजी टीम के सभी कप्तानों और कोचों को आमंत्रित करने के लिए यह पत्र भेजा गया था। हालांकि इस गलती को 'टाइपिंग मिस्टेक' मानकर दरकिनार कर दिया गया, लेकन राज्य संघ इस बात से नाराज हैं कि गलती पता चलने के बाद भी उसमें अभी तक सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वहीं नाम न बताने की शर्त पर बीसीसीआई के ही एक सदस्य ने बताया कि यह गलती टाइपराइटर से कॉपी-पेस्ट करने की वजह से हुई है। किसी भी पेशे में रहते हुए इस तरह की गलतियां होना वास्तविक है, लेकिन एक अधिकारी होने के नाते ऐसे किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ लेना जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed