फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Secretary Jay Shah's big announcement Senior Women's T20 and CK Nayudu Trophy will be organized in March-May

Domestic Cricket: बीसीसीआई का बड़ा एलान, मार्च-मई में होगा सीनियर महिला टी20 और सीके नायडू ट्रॉफी का आयोजन

Fri, 25 Feb 2022 10:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 25 Feb 2022 10:34 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई अन्य घरेलू टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर भी तैयार हो गया है। बोर्ड सचिव जय शाह ने जानकारी दी है कि महिलाओं के लिए सीनियर राष्ट्रीय टी20 और सीके नायडू के लिए राष्ट्रीय अंडर-25 टूर्नामेंट (लाल गेंद) को फिर से बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
BCCI Secretary Jay Shah's big announcement Senior Women's T20 and CK Nayudu Trophy will be organized in March-May
बीसीसीआई के सचिव जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी की वापसी के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अन्य घरेलू टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर भी तैयार हो गया है। बोर्ड के सचिव जय शाह ने शुक्रवार (25 फरवरी) को जानकारी दी है कि महिलाओं के लिए सीनियर राष्ट्रीय टी20 और सीके नायडू के लिए राष्ट्रीय अंडर-25 टूर्नामेंट (लाल गेंद) को फिर से बहाल किया जाएगा। इसका आयोजन मार्च और मई के बीच होगा।
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण जनवरी में रणजी ट्रॉफी का सत्र नहीं हो सका था। इसकी शुरुआत फरवरी के दूसरे हफ्ते में हुई। कोरोना की तीसरी लहर के कारण घरेलू टूर्नामेंट पर खतरा मंडरा रहा था। कोरोना की रफ्तार धीमी होने के कारण अब सभी टूर्नामेंट को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। जय शाह ने इसे लेकर कई राज्य संघों को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन


शाह ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘हमने रणजी ट्रॉफी का पहला दौर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। हम अब सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2021-22 का आयोजन मार्च से मई महीनों के दौरान करेंगे। बोर्ड टूर्नामेंट के ड्रॉ और सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी जल्द ही देगा।’’ दोनों टूर्नामेंट के शुरू होने से इससे संबंधित खिलाड़ियों के आय का जरिया दोबारा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट का आयोजन आईपीएल के दौरान ही किया जाएगा। इससे देश के अंपायरों और स्कोरर को फायदा होगा। वे केवल घरेलू और आयु वर्ग के टूर्नामेंट पर ही निर्भर होते हैं। हालांकि, बोर्ड ने कूच बिहार ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इसके अप्रैल में खेले जाने की उम्मीद है। उस समय तक ज्यादातर लड़कों की वार्षिक परीक्षा समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed