एलान: BCCI ने गठित की दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए समिति, जय शाह ने HAP कप को दिखाई हरी झंडी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दिव्यांग क्रिकेटर्स के लिए एक अहम फैसला लिया है। लंबे वक्त से की जा रही दिव्यांग क्रिकेटरों की एक कमेटी की मांग को बोर्ड के सचिव जय शाह ने अब पूरा कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दिव्यांग क्रिकेटर्स के लिए एक अहम फैसला लिया है। लंबे वक्त से की जा रही दिव्यांग क्रिकेटरों की एक कमेटी की मांग को बोर्ड के सचिव जय शाह ने अब पूरा कर दिया गया है।
नए गठित किए गए दिव्यांग क्रिकेट कॉउन्सिल ऑफ़ इंडिया की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया, 'इच्छाशक्ति अगर हो तो कोई भी काम असंभव नहीं, ये जय शाह ने दिखा दिया। वर्षों से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक क्रिकेट कमिटी की मांग को आखिरकार पूरा किया और HAP CUP की ट्रॉफी को भी लांच किया।'
इच्छाशक्ति अगर हो तो कोई भी काम असंभव नहीं ये श्री @JayShah जी ने दिखा दिया,सालों से दिव्यांग खिलाडीयों के लिए एक क्रिकेट कमिटी की मांग को आखिरकार पूरा किया और #HAPCUP की Trophy को भी Launch किया।देश के हजारों दिव्यांग खिलाड़ी तहे दिल से जय शाह जी और @BCCI का धन्यवाद करते हैं. pic.twitter.com/LVSIBG5DQH
— Differently Abled Cricket Council of India (@dcciofficial) December 13, 2021
जय शाह ने कमेटी गठित करने के साथ ही दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए आयोजित होने वाले सबसे बड़े टूर्नामेंट हैप कप (HAP CUP) के दूसरे सत्र को भी हरी झंडी दिखा दी। बीसीसीआई ने कोलकाता में हाल ही में आयोजित हुई एजीएम की बैठक में कमेटी गठित करने का फैसला किया।
हैप कप का आयोजन 28 से 31 दिसंबर तक हरियाण के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।