{"_id":"66c323a41d9efb323206ae86","slug":"bcci-secretary-jay-shah-gave-big-update-on-shamis-return-said-decision-will-be-taken-after-the-report-comes-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Shami: शमी की वापसी पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- रिपोर्ट आने पर होगा फैसला..","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammed Shami: शमी की वापसी पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- रिपोर्ट आने पर होगा फैसला..
Mon, 19 Aug 2024 04:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:21 PM IST
सार
शाह ने बताया कि सर्जरी के बाद शमी ने पहली बार पिछले महीने गेंदबाजी शुरू की और अब वह धीरे-धीरे अपना गेंदबाजी कार्यभार बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई दर्द नहीं है।
विज्ञापन
जय शाह-मोहम्मद शमी
- फोटो : @JayShah/@MdShami11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टखने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) के दौर से गुजर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह रणजी ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम बंगाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में उनके बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी खेलने की संभावना है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने अनुभवी गेंदबाज की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : twitter
इस साल के अंत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भागीदारी पर फैसला राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टखने की चोट से उबरने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से शुरू होने वाले भारत के घरेलू सत्र में भाग लेने के लिए तैयार होंगे। शमी वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन के अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : twitter
शाह ने बताया कि सर्जरी के बाद शमी ने पहली बार पिछले महीने गेंदबाजी शुरू की और अब वह धीरे-धीरे अपना गेंदबाजी कार्यभार बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई दर्द नहीं है। शाह ने कहा, "शमी ऑस्ट्रेलिया सीरीज खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस का मामला है और एनसीए की रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा।"
मोहम्मद शमी
- फोटो : ani
हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम के रवाना होने से पहले मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शमी के स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए बताया था कि तेज गेंदबाज ने गेंदबाजी शुरू कर दी है और वह 19 सितंबर को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले खुद को पूरी तरह तैयार करना चाहेंगे। अजीत अगरकर ने कहा- हम कमोबेश जानते हैं कि वे कौन हैं, इस समय कुछ चोटिल हैं और उम्मीद है कि वे वापस आ जाएंगे। शमी ने गेंदबाजी शुरू कर दी है जो एक अच्छा संकेत है। 19 सितंबर पहला टेस्ट है और हमेशा यही लक्ष्य था। मुझे नहीं पता कि क्या यह उनकी रिकवरी का समय है, इस बारे में एनसीए के लोगों से पूछना होगा।