फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Secretary Jay Shah becomes ACC President for the third time tenure extended for one year

Asian Cricket Council: बीसीसीआई के सचिव जय शाह तीसरी बार बने एसीसी के अध्यक्ष, एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल

Wed, 31 Jan 2024 02:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 31 Jan 2024 02:16 PM IST
सार

शाह ने जनवरी 2021 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन से एसीसी की कमान संभाली थी, जिससे वह एसीसी अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के प्रशासक बन गए थे।

विज्ञापन
BCCI Secretary Jay Shah becomes ACC President for the third time tenure extended for one year
जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई सचिव जय शाह तीसरी बार एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष बन गए हैं। उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। बुधवार को वार्षिक आम बैठक में सर्वसम्मति से इस बारे में फैसला लिया गया। जय शाह के कार्यकाल के विस्तार का प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दूसरी बार किया था और नामांकन को एसीसी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया था।
विज्ञापन


शाह ने जनवरी 2021 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन से एसीसी की कमान संभाली थी, जिससे वह एसीसी अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के प्रशासक बन गए थे। शाह के नेतृत्व में एसीसी ने पूरे एशियाई क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने और विकसित करने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। एसीसी ने 2022 में टी20 प्रारूप में और 2023 में वनडे प्रारूप में एशिया कप का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिससे प्रमुख क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी में एशिया की क्षमता का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष ने की जय शाह की तारीफ
श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा, ''एसीसी को पूरे एशियाई क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने और विकसित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की दिशा में ले जाने में जय शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जय शाह के मार्गदर्शन में एसीसी ने बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे क्रिकेट के महाशक्तियों में नई प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


जय शाह ने जताया सबका आभार
सबका आभार व्यक्त करते हुए जय शाह ने कहा, "मैं एसीसी बोर्ड के निरंतर विश्वास के लिए उनका आभारी हूं। हमें उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ खेल के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए जहां यह अभी भी अपनी प्रारंभिक अवस्था में है। एसीसी पूरे एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"


एसीसी पूरे महाद्वीप में खेल के विभिन्न पहलुओं के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, पुरुषों और महिलाओं के लिए एशिया कप और महिलाओं और पुरुषों के लिए इमर्जिंग टीम्स कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों की देखरेख करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed