फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI releases statement on Rohit sharma injury and availability for border gavaskar series, assesment will be done again

AUSvIND: इस दिन रोहित पर फैसला, BCCI ने पिता की बीमारी को बताया कारण

Fri, 27 Nov 2020 03:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 27 Nov 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
BCCI releases statement on Rohit sharma injury and availability for border gavaskar series, assesment will be done again
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा की चोट को लेकर शुरू हुए विवाद पर बीसीसीआई ने बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण देते हुए मामले को संभालने की कोशिश की। कप्तान विराट कोहली द्वारा रोहित की उपलब्धता और चोट पर सवाल उठाने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्टीकरण दिया कि आईपीएल के बाद अपने पिता के बीमार होने के कारण रोहित आस्ट्रेलिया नहीं जा सके। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे क्योंकि वह तब तक मैच फिट नहीं होंगे। 

विज्ञापन


बोर्ड ने कहा कि रोहित का फिटनेस टेस्ट 11 दिसंबर को होगा जिसके बाद उनके टेस्ट श्रृंखला खेलने को लेकर फैसला लिया जाएगा। रोहित की फिटनेस पर सूचना के अभाव को लेकर कोहली के नाराजगी जताने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, ‘रोहित शर्मा को आईपीएल के बाद मुंबई लौटना पड़ा क्योंकि उनके पिता बीमार हैं। अब उनके पिता ठीक हो रहे हैं जिससे वह एनसीए आ सका है और उसका रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है।’
विज्ञापन


रोहित को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी। इसके बाद वे फाइनल मुकाबला खेलकर भारत लौट आए थे। मैच से एक दिन पहले प्रेसवार्ता में कोहली ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि रोहित आस्ट्रेलिया में ही रिधिमान साहा के साथ रिहैबिलिटेशन क्यों नहीं कर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा, ‘रोहित फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में है। उनका फिटनेस टेस्ट 11 दिसंबर को होगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि वह आस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी श्रृंखला में खेल सकेंगे या नहीं।’ 

समझा जाता है कि पूरी गलतफहमी बीसीसीआई की क्रिकेट परिचालन टीम की वजह से पैदा हुई। यह भी पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली से अनुरोध करेंगे कि अगर रोहित आस्ट्रेलिया जाता है तो उसे 14 दिन पृथकवास के दौरान अभ्यास की अनुमति दी जाए। 


ईशांत के बारे में शाह ने कहा, ‘वह बाएं हाथ की चोट से पूरी तरह से उबर गया है लेकिन मैच फिटनेस हासिल करने में समय लगेगा। इसी वजह से वह टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल पाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed