फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI reacts after Bangladesh cricketers go on strike ahead of India tour

खटाई में बांग्लादेश का भारत दौरा, क्रिकेटर्स ने किया हड़ताल तो BCCI ने कहा- यह उनका आंतरिक मामला

Tue, 22 Oct 2019 09:28 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 22 Oct 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
BCCI reacts after Bangladesh cricketers go on strike ahead of India tour
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने सोमवार को सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के बहिष्कार का फैसला किया है। टीम के खिलाड़ियों ने वेतन बढ़ाने के साथ कई और मांगों को लेकर क्रिकेट से जुड़ी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन


टेस्ट और टी-20 टीम के कप्तान शाकिब-अल-हसन, महमुदूल्लाह और मुशफिकुर रहीम सहित देश के शीर्ष क्रिकेटरों ने संवाददाता सम्मेलन में बहिष्कार के बारे में बताया। इस विरोध प्रदर्शन में लगभग 50 क्रिकेटर शामिल हैं।
विज्ञापन


भारत ने इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से बचते हुए इसे बांग्लादेश का आंतरिक मामला बताया। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'बीसीसीआई इस मामले पर नजर रखे हुए है और फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा। यह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का आंतरिक मामला है। जब तक हमें बोर्ड से साफ तौर पर कुछ नहीं बताया जाएगा तब तक हमारे लिए प्रतिक्रिया देना सही नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI reacts after Bangladesh cricketers go on strike ahead of India tour
बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हड़ताल - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड में कई लोगों का मानना है कि बीसीसीआई के निर्वाचित अध्यक्ष सौरव गांगुली के बांग्लादेश क्रिकेट के खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थिति को खराब होने से बचा सकते है।

सौरव गांगुली 23 अक्तूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालेंगे और ऐसे में उनके मुखिया बनते ही भारत की सीरीज पर खतरा मंडरा रहा होगा। ऐसे में वे इस समस्या को दूर करना चाहेंगे।

बीसीसीआई के एक अन्य अधिकारी ने बताया, 'श्रृंखला का एक टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जाना है जिसे लेकर बांग्लादेश के प्रशंसक काफी उत्साहित होंगे। इस मुकाबले के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों के बांग्लादेश से भारत आने की संभावना है। मुझे लगता है कि अगर जरुरत हुई तो वे हमारे अध्यक्ष की बात मानेंगे।'

BCCI reacts after Bangladesh cricketers go on strike ahead of India tour
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

23 अक्तूबर को बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने वाले सौरव गांगुली ने कहा, 'यह उनका आंतरिक मामला है। वह इस समस्या को जल्द ही दूर करेंगे।' वहीं, जब गांगुली से यह पूछा गया कि क्या आप बीसीसीआई के नए कप्तान के रूप में बीसीबी से बात करेंगे। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करेंगे, लेकिन यह मेरे अंदर नहीं आता।' 

खिलाड़ियों के इस विरोध का नेशनल क्रिकेट लीग पर असर पड़ेगा जो अभी खेली जा रही है। खिलाड़ियों की इस योजना से बांग्लादेश का अगले महीने होने वाला भारत दौरा भी अधर में पड़ सकता है। यह दौरा तीन नवंबर से शुरू हो रहा है जिसमें बांग्लादेश को तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। टेस्ट मैचों की सीरीज आईसीसी विश्व चैम्पियनशिप का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed