फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Quashes Reports of Halal Meat Diet For Indian cricket Team Players

विवाद: क्या भारतीय टीम को परोसा जाएगा हलाल मीट? बीसीसीआई ने दी सफाई

Wed, 24 Nov 2021 12:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Nov 2021 12:20 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के डाइट प्लान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को सिर्फ हलाल मीट परोसने की बात कही है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब बीसीसीआई ने खुद सामने आकर स्पष्टीकरण दिया है। 

विज्ञापन
BCCI Quashes Reports of Halal Meat Diet For Indian cricket Team Players
BCCI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के डाइट प्लान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को सिर्फ हलाल मीट परोसने की बात कही है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब बीसीसीआई ने खुद सामने आकर स्पष्टीकरण दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने उन अभी रिपोर्ट्स को नकारते हुए कहा है कि खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जो चाहे खाएं, यह उनकी व्यक्तिगत पसंद का मसला है। बोर्ड ने कभी ऐसी कोई योजना नहीं बनाई।

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया का कैटरिंग मेन्यू सामने आया था। मेन्यू में खाने की चीजों का बिल्कुल साफ-साफ उल्लेख किया गया था। मेन्यू में स्पष्ट तौर पर लिखा था कि बीफ और पोर्क नहीं परोसा जाएगा। साथ ही जो भी मीट बनेगा वो सिर्फ हलाल ही होना चाहिए। माना जा रहा है कि भोजन की यह सूची खिलाड़ियों के पोषण को ध्यान में रखते हुए सहयोगी स्टॉफ और चिकित्सा दल ने तैयार की है।
विज्ञापन


अरुण धूमल की माने तो डाइट प्लान पर तो कभी बात ही नहीं हुई तो ऐसे में उसे थोपने की बात पूरी तरह से बकवास है। बोर्ड किसी को नहीं बताता कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं। टीम इंडिया का नया मेन्यू जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने बीसीसीआई की निशाने पर लेना शुरू कर दिया। भारतीय बोर्ड की आलोचना के साथ-साथ उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed