फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI President Sourav Ganguly on R Ashwin Selection in T20I World Cup squad Said Virat Kohli Wanted Him

फैसला: टी-20 विश्व कप में अश्विन के चयन पर बोले गांगुली, कहा- यह विराट का निर्णय था

Wed, 15 Dec 2021 02:32 PM IST
ओम. प्रकाश नई दिल्ली
नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 15 Dec 2021 02:32 PM IST
सार

भारत की टी-20 विश्व कप टीम में अश्विन के चुने जाने पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बयान दिया है। उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप टीम में विराट कोहली के आग्रह पर आर अश्विन को चुना गया था। 

विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly on R Ashwin Selection in T20I World Cup squad Said Virat Kohli Wanted Him
आर अश्विन ओर विराट कोहली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीब चार साल सीमित क्रिकेट से दूर रहने के बाद टी-20 विश्व कप 2021 में आर अश्विन का टीम इंडिया में चयन हुआ। भारत की टी-20 विश्व कप टीम में चुने जाने से कई लोगों को हैरानी हुई थी। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। लेकिन अश्विन ने एक स्पिनर से क्या उम्मीद की जा सकती है उसकी झलक दिखाने में कामयाब रहे। हाल ही में भारत के नए कोच राहुल द्रविड़ ने अश्विन की प्रशंसा की और उन्हें खेल के सबसे लंबे प्रारूप में मैच विजेता कहा। द्रविड़ की पसंद में पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी शामिल थे। जिन्होंने अश्विन के अपार योगदान के बारे में बात की। 

विज्ञापन


विश्व कप टीम में अश्विन को विराट ने चुना

एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने खुलासा करते हुए कहा, भारत की आईसीसी विश्व कप टी-20 टीम में आर अश्विन को विराट कोहली के आग्रह पर शामिल किया गया था। गांगुली ने आगे कहा, मुझे यकीन नहीं था कि वह सफेद गेंद का हिस्सा होंगे या नहीं, लेकिन तब विराट कोहली उन्हें टीम में चाहते थे, और जो भी थोड़ा-सा अवसर अश्विन को मिला मुझे लगा कि वह शानदार हैं। अश्विन ने टी-20 विश्व कप में तीन मैचों में छह विकेट लिए थे। 
विज्ञापन

 
टेस्ट में अश्विन का रिकॉर्ड असाधारण

बीसीसीआई अध्यक्ष ने आगे कहा, टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन का रिकॉर्ड असाधारण है और उन्हें अनदेखा करना काफी कठिन रहा है। गांगुली ने कहा, उनका टेस्ट रिकॉर्ड देखिए, यह शानदार है, मुझे यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि रविचंद्रन अश्विन असाधारण हैं, उनका रिकॉर्ड और उनके प्रदर्शन से पता चलता है कि वह असाधारण हैं, आप ऐसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज नहीं कर सकते, मैं हैरान नहीं हूं कि अश्विन क्या कर रहे हैं। गांगुली के मुताबिक, सब उनके बारे में बोलते हैं,कानपुर टेस्ट मैच के बाद राहुल द्रविड़ के बयान को देखें उन्होंने उन्हें सर्वकालिक महान और सबसे बड़े मैच विजेताओं में से एक कहा, अश्विन की प्रतिभा को आंकने के लिए आपको रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं है। मैं जो देखता हूं उससे ही मेरी प्रशंसा होती है, यह अश्विन हो सकते हैं, श्रेयस अय्यर हो सकते हैं, यह रोहित शर्मा हो सकते हैं, यह विराट कोहली हो सकते हैं और मैं वही कहता हूं जो मैं देखता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed