फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI President Binny happy on Zimbabwe win over Pakistan, said Pakistan way to semi final is hard

T20 WC: जिम्बाब्वे की जीत पर खुश हुए बीसीसीआई अध्यक्ष बिन्नी, बोले- पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

Fri, 28 Oct 2022 10:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 10:56 PM IST
सार

बीसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा है कि जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी टीमों का जीतना अच्छी बात है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल हो गई है। 
 

विज्ञापन
BCCI President Binny happy on Zimbabwe win over Pakistan, said Pakistan way to semi final is hard
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में यह पहला मौका नहीं है, जब कोई उलटफेर हुआ है। पाकिस्तान से पहले इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम भी उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं। बीसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्टुअर्ट बिन्नी ने भी जिम्बाब्वे और आयरलैंड की जीत पर खुशी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। 
विज्ञापन


बिन्नी ने कहा "यह अच्छा है कि छोटी टीमें ऊपर आ रही हैं। जिम्ब्बावे और आयरलैंड ने इसे इस टी20 विश्व कप में साबित किया है। अब आप छोटी टीमों को हल्के में नहीं ले सकते हैं। वे आसानी से आपको हरा सकती हैं। मुझे लगता है कि अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल होगा।"
विज्ञापन

T20 WC: जिम्बाब्वे के खिलाफ PAK की हार के बाद अमित मिश्रा के ट्वीट से भड़के पाकिस्तानी, करियर पर उठाई बात

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान और आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया
टी20 विश्व कप 2022 में वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम उलटफेर का शिकार हुई थीं। पहले मैच में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने हराया था। इसके बाद उसे अहम मैच में आयरलैंड ने हराया था और दो बार की चैंपियन टीम सुपर-12 राउंड में भी नहीं पहुंच सकी। वहीं, श्रीलंका को नामीबिया ने हराया था। हालांकि, बाद में श्रीलंकाई टीम ने दोनों मैच जीते और सुपर-12 में जगह बनाई। 

वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद आयरलैंड ने बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड का खेल खराब किया। आयरलैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को पांच रन से हरा दिया। इसके बाद जिम्बाब्वे ने कमाल किया और पाकिस्तान को एक रन से हराया। 

T20 WC: पहले 15 टी20 में ही अर्शदीप ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, नेहरा को पीछे छोड़ा, 'कुलचा' से पार नहीं पा सके

पाकिस्तान के लिए क्या है सेमीफाइनल का गणित?
पाकिस्तान की टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के भरोसे हैं। पाकिस्तान के ग्रुप में उसके अलावा भारत और दक्षिण अफ्रीका बड़ी टीमें हैं। अगर ऐसा मान लिया जाए कि टूर्नामेंट में कोई और उलटफेर नहीं होगा। भारत, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और नीदरलैंड से अपने सभी मैच जीतेंगी तो पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि 30 अक्तूबर को भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हराए। इसके साथ ही पाकिस्तान को अपने बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। इसमें एक मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी है, जिसे हराने में पाकिस्तान को परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed