{"_id":"5965d8944f1c1b596a8b47bc","slug":"bcci-postpones-sgm-after-state-associations-objections","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI की SGM पोस्टपोन, अब पूरे नोटिस के बाद होगी बैठक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI की SGM पोस्टपोन, अब पूरे नोटिस के बाद होगी बैठक
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने अपने विशेष साधारण सभी (एसजीएम) स्थगित कर दी है। पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के खेमे द्वारा उठाए गए संवैधानिक सवालों के मद्देनजर बोर्ड को यह कदम उठाना पड़ा। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के संविधान के अनसुार विशेष साधारण सभा बुलाने के लिए 10 दिन का नोटिस दिया जाता है, जो नहीं दिया गया। संभव है कि अब 25 जुलाई को बीसीसीआई एसजीएम आयोजित होगी।
5 राज्यों के क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के कार्यकारी प्रमुख सीके खन्ना को खत लिख कर कहा कि नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिन संघों ने बीसीसीआई को खत लिखा उसमें तमिल नाडु क्रिकेट संघ, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ, हरियाणा क्रिकेट संघ, केरल क्रिकेट संघ और कर्नाटक क्रिकेट संघ शामिल हैं। इसके बाद खन्ना ने कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी से उचित कदम उठाने के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि इस एसजीएस में ज्यादातर राज्यों के क्रिकेट बोर्ड लोढ़ा समिति की तीन बड़ी सिफारिशों को पारित कर लागू कर देंगी। बताया जा रहा है कि पूर्व दिवंगत अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के समय में भी 2 दिन के नोटिस में एक विशेष सभा बुलाई गई थी। अमिताभ चौधरी ने कहा, "सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए और सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को होने वाली सुनवाई के मद्देनजर, बोर्ड ने वाजिब नोटिस के बाद ही बैठक आयोजित करने की योजना बनाई है।"