{"_id":"5cbb05ddbdec22143439e613","slug":"bcci-ombudsman-seeks-written-submission-from-ganguly-and-complainants-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली मामले में लोकपाल डीके जैन ने शिकायतकर्ताओं और पूर्व कप्तान से मांगी लिखित में दलील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली मामले में लोकपाल डीके जैन ने शिकायतकर्ताओं और पूर्व कप्तान से मांगी लिखित में दलील
Sat, 20 Apr 2019 05:13 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 20 Apr 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) डीके जैन ने सौरव गांगुली के खिलाफ हितों के टकराव के मामले में पूर्व कप्तान और तीनों शिकायतकर्ताओं से लिखित दलील देने के लिए कहा है। बंगाल के तीन क्रिकेट प्रशंसकों भास्वती शांतुआ, अभिजीत मुखर्जी और रंजीत सील ने आरोप लगाया था कि गांगुली की बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की भूमिका सीधे तौर पर हितों का टकराव का मामला है।
विज्ञापन
लोकपाल ने लगभग साढ़े तीन घंटे तक उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ एडवोकेट बिश्वनाथ चटर्जी और शिकायतकर्ता रंजीत सील के अलावा गांगुली की दलीलें भी सुनी।
न्यायमूर्ति जैन ने बैठक के बाद कहा, 'मैंने दोनों पक्षों और बीसीसीआई की दलीलों को सुना और जल्द ही अपना आदेश पारित करूंगा। हालांकि नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के हिसाब से सुनवाई समाप्त हो गयी है, दोनों पक्ष अब अंतिम फैसला सुनाये जाने से पहले लिखित दलील दे सकते हैं।'
विज्ञापन