फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World Cup पर राजनीति कर रहा पाकिस्तान, BCCI के एक अधिकारी ने जमकर लताड़ा

Mon, 01 Mar 2021 05:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Mar 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
BCCI official slams Ehsan Mani comments on visa assurance for Pakistan players surprising in T20 World Cup

इस साल भारतीय सरजमीं पर अक्तूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है। इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार गलत बयानबाजी कर रहा था। वर्ल्ड टी-20 के बहाने गंदी राजनीति की हरकतें कर रहा था, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने पड़ोसी क्रिकेट बोर्ड को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

BCCI official slams Ehsan Mani comments on visa assurance for Pakistan players surprising in T20 World Cup
ehsaan mani

दरअसल, बीते कुछ दिनों से एहसान मनी एक तरह का बयान दे रहे हैं। वह टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों, फैंस, मीडियाकर्मी के लिए वीजा की गारंटी चाह रहे हैं। वरना टूर्नामेंट को भारत की जगह UAE में आयोजित करने की बात कर रहे।

BCCI official slams Ehsan Mani comments on visa assurance for Pakistan players surprising in T20 World Cup
BCCI

ANI से बात करते हुए BCCI अधिकारी ने कहा मनी के बयानों को बचकाना करारा दिया। उन्होंने कहा कि मनी सारे नियम जानते हुए भी मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। हमारे केंद्र सरकार की स्पष्ट नीति है कि किसी भी खेल टूर्नामेंट के लिए भारत आने वाले सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को तुरंत वीजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI official slams Ehsan Mani comments on visa assurance for Pakistan players surprising in T20 World Cup
सौरव गांगुली - फोटो : PTI

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि, 'कोरोना महामारी के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और ICC के पूर्व चेयरमैन शशांक मनोहर ने उनकी काफी मदद की। बावजूद इसके उनका बयान चौंकाने वाला है। लगता है कि वे टूर्नामेंट नहीं खेलना चाहते, शायद इसलिए ही इस तरह की बातें कर रहे हैं। मनी अच्छी तरह से हैं कि वीजा को देना किसी भी क्रिकेट बोर्ड के अधिकार में नहीं है। यह उस देश की सरकार ही तय करती है।'

विज्ञापन
BCCI official slams Ehsan Mani comments on visa assurance for Pakistan players surprising in T20 World Cup
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि मनी को भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्ते सुधारने की ओर काम करना चाहिए, न कि खाई और गहरी करने के लिए। इस मामले में ICC UN (संयुक्त राष्ट्र संघ) की तरह भूमिका निभाएगी? अगला कदम क्या होगा? क्या पाकिस्तान टूर्नामेंट खेल पाएगा? यह सब बोर्ड नहीं जानता।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed