फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Official said virat has made no Official request for break

IND vs SA: बीसीसीआई अधिकारी ने कहा- विराट ने अब तक आधिकारिक तौर पर नहीं मांगी छुट्टी, वनडे सीरीज खेलेंगे

Tue, 14 Dec 2021 06:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 06:23 PM IST
सार

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा है कि विराट ने अब तक आधिकारिक तौर पर छुट्टी के लिए आवेदन नहीं किया है। अगर वो चोटिल होते हैं या इस बारे में बाद में कोई फैसला लेते हैं, तो अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। 

विज्ञापन
BCCI Official said virat has made no Official request for break
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली ने अब आधिकारिक तौर पर छुट्टी के लिए आवेदन नहीं किया है। वो टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जो 26 दिसंबर से शुरू होकर अगले साल 15 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद भारत को 19 जनवरी से वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें रोहित भारत की कप्तानी करेंगे। रोहित हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हैं, लेकिन वनडे सीरीज तक वो फिट हो जाएंगे। उनके चोटिल होने के बाद खबरें आई थी कि विराट ने भी अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी मांगी है और वो वनडे सीरीज में शामिल नहीं होंगे। अब बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि कोहली ने छुट्टी के लिए आधिकारिक आवेदन नहीं दिया है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के अधिकारी ने पहचान न बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा "अब तक विराट ने वनडे सीरीज के दौरान छुट्टी को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को कोई आधिकारिक आवेदन नहीं दिया है। अगर भविष्य में कोई फैसला लिया जाता है, या उन्हें कोई चोट लग जाती है तो यह अलग मामला होगा।" उन्होंने आगे कहा कि अब तक के हालातों के अनुसार वो 19, 21 और 23 जनवरी को वनडे मैच खेलेंगे।  
विज्ञापन


परिवार के साथ जा रहे हैं खिलाड़ी
बीसीसीआई अधिकारी ने यह भी बताया कि खिलाड़ियों का परिवार भी उनके साथ अफ्रीका जा रहा है। बायो बबल की पाबंदियों के चलते सभी खिलाड़ी और उनका परिवार एक ही फ्लाइट से अफ्रीका जाएंगे।  उन्होंने कहा "कप्तान कोहली अपने परिवार के साथ अफ्रीका जा रहे हैं। लेकिन हां, अगर उन्हें टेस्ट सीरीज के बाद बायो बबल की वजह से थकान महसूस होती है और वो ब्रेक चाहते हैं तो निश्चित रूप से चयन समिति के अध्यक्ष और सचिव को इस बारे में जानकारी देंगे, जो चयन समिति के संयोजक हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कई रिपोर्ट में यह कहा गया था कि विराट वनडे सीरीज में छुट्टी ले रहे हैं। अफ्रीका के बाद भारत को श्रीलंका के खिलाफ घर में टेस्ट और टी-20 सीरीज खेलनी। इसकी वजह से खिलाड़ियों को फिर से तीन हफ्तों तक बायो बबल में रहना पड़ेगा। शायद इसी वजह से विराट के ब्रेक लेने की खबरें सामने आई थीं। 


बेटी के जन्मदिन पर खेलेंगे 100वां टेस्ट
विराट कोहली की बेटी वामिका 11 जनवरी को एक साल की हो रही है। इसी दिन से विराट अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। इस दौरान अनुष्का, विराट और वामिका साथ रहेंगे। इसके बाद 19 जनवरी से उन्हें वनडे सीरीज भी खेलनी है। टी-20 वर्ल्डकप के दौरान विराट ज्यादा वर्कलोड के बारे में बात कर चुके हैं। इसी वजह से उन्होंने टी-20 की कप्तानी भी छोड़ी है। ऐसे में विराट वनडे सीरीज से आराम ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed