फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI national selection committee announce Team India selection on May 8 for Afghanistan Test

अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान

Fri, 04 May 2018 02:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
BCCI national selection committee announce Team India selection on May 8 for Afghanistan Test
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा 8 मई को करेगी। इसके अलावा 27 जून से डबलिन में शुरू होने वाले ब्रिटेन दौरे के लिमिटेड ओवर चरण के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान इसी दिन किया जाएगा।

विज्ञापन

 
इस मामले में बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा, '8 मई को तीन टीमों का चयन किया जाएगा। अफगानिस्तान टेस्ट 14 से 18 जून तक खेला जाएगा, जिसके बाद ब्रिटेन दौरा डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की वन-डे सीरीज से शुरू होगा। सिलेक्टर्स टीम इंडिया ए टीम की घोषणा भी करेंगे जो जून में इंग्लैंड दौरे पर खेलेगी।' 
विज्ञापन


बता दें कि टीम का ऐलान पहले इसलिए किया जा रहा है कि ताकि सुनिश्चित हो सके कि कौन अफगानिस्तान टेस्ट के लिए राजी हैं, क्योंकि कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और इशांत शर्मा काउंटी क्रिकेट खेलने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। कुछ खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड का वीजा हासिल करना भी एक मुद्दा होगा जिससे बोर्ड ने सिलेक्टर्स को जल्द ही टीम घोषित करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीएओ के चीफ विनोद राय उपरोक्त मामले में पहले ही कह चुके हैं कि इंग्लैंड में अच्छे प्रदर्शन के लिये जून में कम से कम छह से सात टेस्ट स्पेशलिस्ट हालात से सांमजस्य बिठाने के लिये टीम इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड में होंगे। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को जुलाई के पहले हफ्ता में 3 तीन टी-20, तीन वन-डे और 5 टेस्ट मैच खेलने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed