फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI issues official statement on ind vs eng 5th test which is called off due to covid 19 outbreak

ENG vs IND: पांचवां टेस्ट रद्द, बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में कहा- बाद में खेला जाएगा मैच

Fri, 10 Sep 2021 05:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 10 Sep 2021 05:44 PM IST
सार

भारतीय बोर्ड की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, 'बीसीसीआई और ईसीबी ने साथ मिलकर पांचवें टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया है। दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच इस संबंध में कई दौर की चर्चा हुई जिसमें टेस्ट मैच के आयोजन के लिए उपाय और विकल्प तलाशे गए लेकिन भारतीय टीम में फैले मौजूदा कोरोना संक्रमण की वजह से मैनचेस्टर टेस्ट मैच को रद्द करना पड़ा।'

विज्ञापन
BCCI issues official statement on ind vs eng 5th test which is called off due to covid 19 outbreak
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू होने वाला पांचवां टेस्ट मैच फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीसाई) की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति भी स्पष्ट कर दी गई है। 

विज्ञापन


भारतीय बोर्ड की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, 'बीसीसीआई और ईसीबी ने साथ मिलकर पांचवें टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया है। दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच इस संबंध में कई दौर की चर्चा हुई जिसमें टेस्ट मैच के आयोजन के लिए उपाय और विकल्प तलाशे गए लेकिन भारतीय टीम में फैले मौजूदा कोरोना संक्रमण की वजह से मैनचेस्टर टेस्ट मैच को रद्द करना पड़ा। हालांकि दोनों बोर्ड के बीच के मजबूत रिश्ते और संबंध को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने ईसीबी से रद्द टेस्ट मैच को दोबारा से करवाने का सुझाव दिया। दोनों ही बोर्ड साथ मिलकर इस टेस्ट मैच के आयोजन के लिए एक विंडो की तलाश करेंगे।'
विज्ञापन

 
 
बीसीसीआई ने आगे कहा, 'भारतीय बोर्ड ने हमेशा से खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है और हम उससे समझौता नहीं कर सकते।' हम ईसीबी को उनके सपोर्ट और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। साथ ही हम अपने प्रशंसकों से भी इस असुविधा और सीरीज के पूरा नहीं होने के लिए माफी मांगना चाहेंगे।'

क्या है पूरा मामला?

भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी शुक्रवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में पांचवां टेस्ट मैच खेला जाना था। लेकिन गुरुवार को भारतीय टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसकी वजह से भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को तत्काल प्रभाव से रद्द कर खिलाड़ियों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया। इसके बाद देर शाम भारतीय दल की आरटी-पीसीआर जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि टीम के कई खिलाड़ियों ने महामारी के खतरे को देखते हुए खेलने से इंकार कर दिया। 



शुक्रवार को मैच से पहले इस पूरे मामले पर दोनों बोर्ड के बीच कई दौर की बैठक हुई जिसमें मैच को फिलहाल के लिए रद्द करने का फैसला किया।   

सीरीज का हाल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के पास 2-1 की अजेय बढ़त है। भारतीय टीम ने लॉर्ड्स और ओवल में टेस्ट मुकाबले जीते जबकि इंग्लैंड ने लीड्स में बाजी अपने नाम की। वहीं नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट मैच आखिरी दिन बारिश की वजह से ड्रॉ पर खत्म हुआ।

कब हो सकता आखिरी टेस्ट मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाला आखिरी टेस्ट मैच रद्द हो चुका है और अब इसे रिशेड्यूल के लिए बीसीसीआई और ईसीबी में चर्चा चल रही है। हालांकि इस साल इस मैच के होने की कोई अधिक संभावना नहीं है। भारतीय टीम का कार्यक्रम बहुत व्यस्तता भरा रहना वाला है। भारतीय खिलाड़ी 9 दिन बाद यूएई में आईपीएल में शामिल होंगे। उसके बाद अगले महीने से टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल होंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी और फिर दिसंबर-जनवरी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। ऐसे में अब अगले साल जब भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी तब उस दौरान वह बचा हुआ टेस्ट मैच खेल सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed