फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci gives 2 crore rupees to team india

अफ्रीका पर बड़ी जीत का टीम और रहाणे को डबल गिफ्ट

Wed, 09 Dec 2015 12:29 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
bcci gives 2 crore rupees to team india

टेस्ट में विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका पर 3-0 से शानदार जीत के बाद बीसीसीआई ने टीम को एक शानदार तोहफा दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को टीम इंडिया ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में आखिरी टेस्ट मैच में मेहमान दक्षिण अफ्रीका को 337 रनों से करारी शिकस्त देकर चौथा टेस्ट मैच अपने नाम किया। सिर्फ बंगलुरू टेस्ट मैच बारिश के चलते ड्रॉ हुआ था। बाकी सभी टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के अपनी जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन


बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली एंड ब्रिगेड को बधाई के साथ 2 करोड़ रुपए का तोहफा दिया है। टीम को दो करोड़ का तोहफा मिला है। इतना ही नहीं दिल्ली टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जमाने वाले अजिंक्य रहाणे इस आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे ने लंबी छलांग मारकर टेस्ट बल्लेबाजी में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में 754 अंक के साथ रहाणे ने चार मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 266 रन बनाए।

पाक सीरीज पर तोड़ी चुप्पी

bcci gives 2 crore rupees to team india

मंगलवार को पत्रकारवार्ता में शशांक मनोहर ने कहा ‌कि इससे पहले टी-20 और वनडे सीरीज में मुंह की खाने के बाद टीम इंडिया की टेस्ट में शानदार जीत वाकई बढ़िया कमबैक है।

इसके अलावा मंगलवार को पत्रकारवार्ता में शशांक मनोहर ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि पाक के साथ क्रिकेट सीरीज को लेकर फैसला पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को लेना है न कि बीसीसीआई को।

इसके अलावा मंगलवार को पत्रकारवार्ता में शशांक मनोहर ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि पाक के साथ क्रिकेट सीरीज को लेकर फैसला पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को लेना है न कि बीसीसीआई को।

गौरतलब है कि बीसीसीआई और पीसीबी के बीच क्रिकेट सीरीज दिसंबर माह में होने वाली थी लेकिन फिलहाल ‌इस माह सीरीज के होने की कोई संभावना नहीं है।

उधर, श्रीलंका में भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर श्रीलंका राजी है। बस भारत और पाक दोनों देशों के बीच इस संबंध में बातचीत के बाद ही हल निकल सकता है। संभव है कि भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाक से इस संबंध में बातचीत कर कोई हल निकाले।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed