फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI give NOC to Ravi chandran Ashwin for appearing in County Cricket

2018 के इंग्लैंड दौरे पर अश्विन की अभी से निगाह, उठाया ये बड़ा कदम

Mon, 14 Aug 2017 09:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 14 Aug 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
BCCI give NOC to Ravi chandran Ashwin for appearing in County Cricket
आर अश्विन - फोटो : ESPN
भारत के शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 2018 में इंग्लैंड के दौरे को ध्यान में रखते हुए इस महीने पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने आज पुष्टि की कि अश्विन को बीसीसीआई ने वारसेस्टरशर की ओर से खेलने की स्वीकृति दे दी है। इससे पहले अश्विन को श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी नाटिंघमशर की ओर से काउंटी सर्किट में वापसी करेंगे क्योंकि आज यहां श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला समाप्त होने के बाद वह सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रसाद ने यहां कहा, ‘‘चेतेश्वर पुजारा और आर अश्विन काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। अश्विन अन्य प्रारूपों की टीम का हिस्सा भी है। हमें अगले साल इंग्लैंड का पांच टेस्ट मैचों का दौरा करना है जिसे देखते हुए उनके लिए यह फायदेमंद होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खेलना और हालात का स्वयं अनुभव लेना हमेशा अच्छा होता है। हमें पता है कि वे हमारे खिलाड़ियों से संपर्क कर रहे हैं लेकिन चयन के नजरिये से उन्हें पहले आराम दिया गया ओर इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें काउंटी क्रिकेट में खेलने की स्वीकृति दी।’’ खबरों के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने वारविकशर के साथ अनुबंध किया है।

विज्ञापन


पुजारा और अश्विन पांच सितंबर को आमने सामने हो सकते हैं जब डिविजन दो टीम वारसेस्टरशर का सामना शीर्ष पर चल रहे नाटिंघमशर से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed