WI Inning
38/1 (4.3 ov)
Kamil Pooran 12(11)*
Shai Hope 24 (17)
IND elected to bowl
{"_id":"e5e65c96ccb412bc0015504dbde3398c","slug":"bcci-gets-350-crore-income-in-2012-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में मंदी, बीसीसीआई का खजाना भरा हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
देश में मंदी, बीसीसीआई का खजाना भरा हुआ
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
जहां एक ओर रुपए की कीमत गिरने से भारतीय अर्थव्यवस्था में अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं बीसीसीआई इससे अछूती दिख रही है और उसकी कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड को कारोबारी साल 2012-13 में 350 करोड़ रुपए का फायदा हुआ, जबकि इस दौरान उसकी कुल कमाई 950 करोड़ रुपए रही।
2011-12 में भी बीसीसीआई को सरप्लस के रूप में 382.36 करोड़ रुपए मिले थे। आईपीएल से बोर्ड की कमाई 237 करोड़ रुपए पहुंच गई है।
बोर्ड की वित्तीय समिति की नई दिल्ली में गुरुवार को हुई बैठक के बाद कोषाध्यक्ष रवि सावंत ने यह जानकारी दी।
सावंत ने बताया कि आने वाले समय में बोर्ड की कमाई (प्रसारण अधिकार से होने वाली) गिरेगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया (अक्टूबर-नवंबर) के खिलाफ घरेलू वनडे और टी-20 सीरीज के बाद लंबे समय तक हमें किसी अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन नहीं करना है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम अक्टूबर में भारत के दौरे पर आ रही है। उसे भारत में 10 अक्टूबर से दो नवंबर के बीच सात वनडे और एक ट्वंटी-20 मैच खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारत को बांग्लादेश में एशिया कप और वल्ड टी-20 कप में भाग लेना है।