फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI General Manager Ratnakar Shetty said that BCCI strategizes to include FTP for women

पुरुष टीम की तरह महिलाओं के लिए भी होगा फ्यूचर टूर प्रोग्राम, BCCI बना रही योजना

Tue, 03 Oct 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 03 Oct 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
BCCI General Manager Ratnakar Shetty said that BCCI strategizes to include FTP for women
रत्नाकर शेट्टी - फोटो : CricketCountry.com

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के जनरल मैनेजर रत्नाकर शेट्टी ने कहा है कि क्रिकेट बॉडी वन-डे और टी -20 टूर्नामेंट के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) में महिलाओं को भी जोड़ने का प्लान बना रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में इंग्लैंड में हुए आईसीसी महिला विश्वकप में महिलाओं के शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल शैली के फ्रैंचाइजी की डिमांड काफी बढ़ गई। वो चाहते हैं कि महिलाओं के लिए भी एक विशेष एफटीपी टूर हो। लिहाजा महिलाओं के लिए एफटीपी पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीनियर टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों की संख्या में वृद्धि के अलावा बीसीसीआई ने अंडर -16, अंडर-19, और अंडर-23 के स्तरों में विभिन्न क्षेत्रीय टूर्नामेंट करने का प्लान बनाया है। शेट्टी का यह भी कहना है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश टेस्ट मैच में अब रु‌चि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- ईडन गार्डन में 16 नवंबर को टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अब हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरुष टीम की तरह महिलाओं टीम के लिए भी एक एफटीपी बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो सालों में हम बेहतर टीम बनाएंगे और हमारी लड़कियों को उस स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा।' शेट्टी ने आगे कहा, 'यहां एक आम सवाल है कि महिलाओं के लिए पर्याप्त मैच नहीं हैं, तो यह समझने की बात है कि आईसीसी फोरम में मैंने भाग लिया, तो मैंने देखा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश टेस्ट मैच खेलने के लिए उत्सुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देश और आईसीसी महिलाओं के क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल हमारे पास अंडर -16 के लिए जोनल टूर्नामेंट है। अंडर-19 और अंडर -23 है, जहां वे वन-डे खेलते हैं। इस साल वे टी -20 खेलेंगे। शेट्टी ने कहा हमारे पास एक वरिष्ठ महिला टूर्नामेंट है, जहां हमारे पास वन-डे मैच, तीन दिवसीय मैच और टी-20 होंगे। अंडर-19 लड़कियां भी दो दिन का खेल खेलती हैं, इसलिए यह ऐसी संरचना है जिसे हमने बीसीसीआई के तहत महिला क्रिकेट के लिए तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed