फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci ex joint secretary said about sourav ganguly and greg chappell

खुलासा: गांगुली को टीम से बाहर करने पर अड़े थे चैपल

Sun, 09 Aug 2015 09:51 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
bcci ex joint secretary said about sourav ganguly and greg chappell

दस साल पहले टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली और कोच ग्रेग चैपल के बीच बहुचर्चित विवाद फिर सुर्खियों में है। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


बीसीसीआई में उस वक्त के संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी ने खुलासा किया है कि चैपल जिम्बाब्वे दौरे के लिए गांगुली को टीम से बाहर करना चाहते थे। यह बात उन्होंने एक पत्रकारवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


चौधरी ने बताया कि, "2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से ठीक दो दिन पहले का वक्त था। टीम इंडिया नेट प्रैक्टिस में व्यस्त थी और मैं ड्रेसिंग रुम में बैठा टीम को देख रहा था। अचानक कप्तान गांगुली आए और किट जमीन पर पटककर कुर्सी पर जोर से बैठ गए। मैंने उनसे पूछा क्या बात हुई।" गांगुली ने कहा...

विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली ने कहा, कोच पागल हो गया है

bcci ex joint secretary said about sourav ganguly and greg chappell

बीसीसीआई के पूर्व संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी ने आगे कहा कि जब उन्होंने गुस्से में सौरव गांगुली को देखा तो पूछा क्या बात हो गई। इस पर गांगुली ने हाथ से मैदान की ओर ग्रेग चैपल की तरफ ‌इशारा किया और कहा ये आदमी पागल हो गया है।

कारण पूछे जाने पर गांगुली ने कहा कि उनकी उपकप्तान राहुल द्रविड़ से बात हुई है, चैपल उन्हें (सौरव गांगुली) टीम से बाहर निकालने की बात कर रहे है। सकते में आए चौधरी ने तुरंत चैपल से मुलाकात की और उन्हें बताया कि ऐसा नहीं हो सकता।

चैपल अपनी बात पर अड़े थे कि गांगुली को टीम से बाहर निकाला जाना चाहिए। इस पर चौधरी ने उन्हें बताया कि आपको (ग्रेग चैपल) टीम के कप्तान को बाहर निकालने का अधिकार नहीं है।

हालांकि जिम्‍बाब्वे के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतने के बाद गांगुली की जगह टीम की कमान राहुल द्रविड़ को सौंप दी गई। इसके बाद चैपल भी विवादों के बाद कोच पद से हटा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed