फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI के चुनाव में दिग्गजों के बीच टक्कर, सौरव गांगुली से लेकर राजीव शुक्ला तक मैदान में

Sat, 05 Oct 2019 08:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 05 Oct 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
BCCI elections to be marked by the presence of big names from sourav ganguly to rajeev shukla
राजीव शुक्ला-सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई के 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए बोर्ड के सभी 38 पूर्ण सदस्यों ने चुनाव कराकर अपने प्रतिनिधियों के नाम प्रशासकों की समिति (सीओए) को भेज दिए हैं। इनमें राजनीतिज्ञों के अलावा नामी क्रिकेटर शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी ने सभी 38 सदस्यों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट चुनावी सूची में शामिल कर लिया है, लेकिन सात अक्तूबर तक आपत्तियां आने के बाद इन नामों की जांच की जाएगी। इसके बाद अंतिम चुनावी सूची जारी की जाएगी।



राज्यों के चुनाव में पदाधिकारी भले ही कोई चुना गया हो, लेकिन उनकी ओर से प्रतिनिधि बड़े नामों का बनाया गया। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से संयुक्त सचिव पद त्यागने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को प्रतिनिधि बनाया गया है। वहीं यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने अपना प्रतिनिधि कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला को बनाया है।

BCCI elections to be marked by the presence of big names from sourav ganguly to rajeev shukla
वैभव गहलोत - फोटो : Social Media

राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और हिमाचल प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम चंद धूमल के पुत्र और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण सिंह धूमल को प्रतिनिधि बनाया गया है। डीडीसीए से मीडिया टाइकून रजत शर्मा और सौराष्ट्र  से पूर्व बोर्ड सचिव निरंजन शाह के बेटे जयदेव शाह प्रतिनिधि बनाए गए हैं।

BCCI elections to be marked by the presence of big names from sourav ganguly to rajeev shukla
मोहम्मद अजहरुद्दीन

गांगुली, अजहरुद्दीन व पटेल भी

अंतिम सूची में कुछ राज्यों ने नामी क्रिकेटरों को अपना प्रतिनिधि बनाया है। बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुुली और हैदराबाद केनए अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने संघों से प्रतिनिधि बने हैं। कर्नाटक के अध्यक्ष भले रोजर बिन्नी बने हों लेकिन वोट देने के लिए पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बृजेश पटेल को चुना गया है। रेलवे, यूनिवर्सिटी और सेना ने अपने क्रिकेटरों हरविंदर सिंह, राजीव नैय्यर और संजय वर्मा को प्रतिनिधि बनाया है। पंजाब से टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर के भाई राकेश राठौर, हरियाणा से मृणाल ओझा और तमिलनाडु से आरएस रामास्वामी प्रतिनिधि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI elections to be marked by the presence of big names from sourav ganguly to rajeev shukla
bcci

कट सकते हैं कुछ नाम 

निर्वाचन अधिकारी एन गोपालस्वामी ने सात अक्तूबर तक राज्यों की ओर से भेजे गए प्रतिनिधियों के बारे में आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के 26 सितंबर के आदेश के तहत इनकी जांच की जाएगी। माना जा रहा है इनमें कुछ नाम कट भी सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक गांगुली और रजत शर्मा के विरुद्ध सीओए को शिकायत भेजकर इनका नाम प्रतिनिधि के तौर पर हटाने को भी कहा गया है। निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी प्रतिनिधियों की लोढ़ा कमेटी के संविधान के अनुसार योग्यता परखी जाएगी। इनमें कूलिंग ऑफ पीरियड और आयु-कार्यकाल प्रमुख हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed