फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI disburses covid Compensation for Domastic players gave half match fees for cancelled tournaments

BCCI: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दी खिलाड़ियों को बड़ी राहत, बिना मैच खेले ही मिल रही आधी फीस

Mon, 03 Jan 2022 08:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 08:39 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को बड़ी राहत देते हुए उनका लंबे समय से अटका हुआ पैसा जारी कर दिया है। कोरोना की वजह से रद्द हुए मैचों के लिए खिलाड़ियों को आधी मैच फीस दी गई है। 

विज्ञापन
BCCI disburses covid Compensation for Domastic players gave half match fees for cancelled tournaments
रणजी मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों को क्रिसमस का तोहफा देते हुए लंबे समय से अटका हुआ पैसा जारी कर दिया है। कोरोना की वजह से रद्द हुए मैचों के लिए खिलाड़ियों को आधी मैच फीस दी गई है। भारत के हजारों महिला और पुरुष खिलाड़ियों को इसका फायदा मिला है। 2020-21 सत्र के कई मैच कोरोना की वजह से रद्द हुए थे और खिलाड़ियों को इन मैचों की फीस नहीं मिली थी। इससे सभी घरेलू खिलाड़ियों को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के नुकसान की आधी भारपाई कर दी है। 
विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइनफो की खबर के अनुसार खिलाड़ियों को उनकी नियमित आय का आधा पैसा जारी किया गया है। बिल न मिलने की वजह से कई खिलाड़ियों को अभी भी पैसा नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों का पैसा राज्य के क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी नहीं किया गया है। बिल का मामल सुलझने के बाद इन खिलाड़ियों को भी पैसा दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन


85 साल के इतिहास में पहली बार रद्द हुई रणजी ट्रॉफी
85 साल के इतिहास में रणजी ट्रॉफी साल 2020-21 में पहली बार रद्द हुई थी। वहीं महिलाओं का टी-20 टूर्नामेंट कोरोना की दूसरी लहर के चलते रद्द कर दिया गया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई में सात सदस्यीय कमेटी खिलाड़ियों के नुकसान की भारपाई के लिए काम कर रही है। 2019-20 के सत्र में कम से कम आठ मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को लगभग 11.20 लाख रुपये मिलते थे। वहीं 2020-21 के लिए इन खिलाड़ियों को 5.10 लाख रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय मर्चेंट ट्रॉफी भी स्थगित
बीसीसीआई ने मौजूदा सत्र में अंडर-16 टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी भी स्थगित कर दी है। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और अधिकतर राज्यों में ओमिक्रॉन वैरिएंट भी फैल चुका है। वहीं विजय मर्चेंट ट्रॉफी में खेलने वाले खिलाड़ियों को अभी भी वैक्सीन नहीं लगी है। इसी वजह से बीसीसीआई ने यह टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला किया है। हालांकि देश में तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगने की शुरुआत हो रही है। 

खिलाड़ियों की सैलरी में इजाफा
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मौजूदा सत्र के लिए खिलाड़ियों की फीस में इजाफा किया है। अब सीनियर पुरुष खिलाड़ियों को एक दिन मैच खेलने के लिए 40 से 60 हजार के बीच फीस मिलेगी। वहीं सीनियर महिला खिलाड़ियों की फीस 20 हजार रुपये होगी। 40 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सैलरी लगभग दोगुनी हो चुकी है। वहीं 21 से 40 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को लगभग 50 हजार रुपये मिलेंगे। पहले सभी खिलाड़ियों को रोजाना एक मैच के लिए 35 हजार रुपये और एक टी-20 मैच के लिए 17,500 रुपये मिलते थे। 


महिला खिलाड़ियों को भी होगा फायदा
भारत की महिला खिलाड़ियों को पहले एक मैच के लिए रोजाना 12,500 रुपये और टी-20 मैच के लिए 6,250 रुपये मिलते थे। अब यह राशि बढ़कर 20 हजार और बेंच में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए 10 हजार रुपये हो चुकी है। मौजूदा समय में भारतीय महिलाओं के लिए कोई घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट नहीं है। आखिरी बार ऐसा कोई टूर्नामेंट 2017-18 में खेला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed