NZ Inning
124/3 (15.3 ov)
Glenn Phillips 52(34)*
Bevon Jacobs 38 (35)
IND elected to bowl
{"_id":"573fbf48-4df8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-did-not-push-sachin-tendulkar-to-retirement-says-rajiv-shukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन पर नहीं था संन्यास का दबाव: शुक्ला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन पर नहीं था संन्यास का दबाव: शुक्ला
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 25 Dec 2012 12:02 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात से इंकार किया कि सचिन तेंदुलकर पर वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए कोई दबाव था। शुक्ला ने कहा, ‘सचिन पर खेल के इस फॉरमेट को छोड़ने के लिए कोई दबाव नहीं था। यह फैसला विशुद्ध रूप से सचिन का है। मुझे लगता है कि उन्होंने सही समय पर सही फैसला किया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की नीति इस बारे में स्पष्ट है कि संन्यास का फैसला खिलाड़ी को करना है। हम किसी खिलाड़ी को इसके लिए न तो कोई सलाह देते हैं और न ही मजबूर करते हैं। मैंने कई मीडिया रिपोर्ट देखी हैं जिनमें कहा गया है कि बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने सचिन पर संन्यास के लिए दबाव बनाया था। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।’
विज्ञापन
अभी सन्यास नहीं लेना चाहिए था: सिंह
केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला उनका व्यक्तिगत मामला है लेकिन मेरा मानना है कि अभी उन्हें खेलना चाहिए था। सिंह ने कहा, ‘संन्यास का फैसला सचिन का व्यक्तिगत मामला है और मुझे नहीं लगता कि सचिन ने किसी दबाव के चलते ऐसा किया है।’
विज्ञापन
हम इस सीरीज का पूरा मजा लेंगे लेकिन साथ ही यह वादा भी करते हैं कि हमारा ध्यान पूरी तरह अपने खेल पर होगा। अंतरराष्ट्रीय मैच में खिलाड़ियों की भावनाएं चरम पर होती हैं और ऐसे में कुछ छींटाकशी भी होती है लेकिन हम इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि ये चीजें सीमा में रहें और किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। मुझे लगता है कि दोनों टीमों की स्थिति एक समान है। -महेंद्र सिंह धोनी