{"_id":"5ff85d958ebc3e2e58654652","slug":"bcci-decides-to-part-ways-with-events-management-firm-img-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI ने ब्रिटेन की कंपनी IMG से अलग होने का फैसला किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI ने ब्रिटेन की कंपनी IMG से अलग होने का फैसला किया
Fri, 08 Jan 2021 07:01 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 08 Jan 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
bcci
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को खुलासा किया कि बीसीसीआई ने इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (आईएमजी) से अलग होने का फैसला किया है। बता दें कि आईएमजी के पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत से ही इसके आयोजन के अधिकार थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हां, हमने उन्हें बर्खास्तगी नोटिस भेजा है।' पता चला है कि यह नोटिस हफ्ते के शुरू में भेजा गया था और बोर्ड की योजना इस साल से अपने इस टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन खुद के पेशेवरों के साथ कराने की है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की कंपनी आईएमजी ने 2017 में पांच साल के लिए 2022 तक आईपीएल के टूर्नामेंट अधिकार बरकरार रखे थे। आईपीएल के 2021 चरण के मार्च-अप्रैल में सामान्य विंडो में आयोजित होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं किया गया है कि यह भारत में होगा या फिर 2020 की तरह विदेश में।
विज्ञापन
आईपीएल से पहले फरवरी में एक ‘मिनी’ नीलामी होने की उम्मीद है। कोविड-19 महामारी के चलते 2020 आईपीएल चरण का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था जो सितंबर से नंवबर तक चला था।