फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci decided to give 15 lakh rupees to indian cricket team selectors

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को 15 लाख रुपए का इनाम देगा बीसीसीआई

Thu, 10 Aug 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 10 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
bcci decided to give 15 lakh rupees to indian cricket team selectors
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स को इनाम के रूप में 15-15 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। बोर्ड ने दोनों टीमों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए ये फैसला लिया है। सेलेक्टर्स को इनाम देने का फैसला प्रशासकों की समिति (सीओए) और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


प्रशासकों की समिति की सदस्य और पूर्व महिला टेस्ट क्रिकेटर डायना इडुलजी ने कहा, 'महिला और पुरुष टीम के सेलेक्टर्स को टीम के अच्छे प्रदर्शन और अच्छी टीम चुनने के लिए 15-15 लाख रुपए इनाम के रूप में दिए जाएंगे।'
विज्ञापन


विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय पुरुष टीम ने पिछले दो सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया लगातार 8 टेस्ट सीरीज जीत चुकी है और वो टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर है। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक भी पहुंची थी, जहां उसे पाकिस्तान से शिकस्त झेलना पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन के चलते मुख्य चयनकर्ता एम एस के प्रसाद, देवांग गांधी, शरणदीप सिंह, जतिन परांजपे और गगन खोड़ा को 15-15 लाख रु। इनाम में मिलेंगे। महिला क्रिकेट टीम ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। मिताली राज के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में संपन्न 2017 आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उसे मेजबान इंग्लैंड के हाथों 9 रन से हार झेलना पड़ी थी।


इसे देखते हुए बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम की मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला, शशि गुप्ता, अंजलि पेंढारकर, लोपामुद्रा बनर्जी और सुधा शाह को 15-15 लाख रु। इनाम देने का ऐलान किया है। उम्मीद है टीमों का अच्छा प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और सेलेक्टर्स पर भी बीसीसीआई की धनवर्षा होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed