फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI confirms axar patel as ravindra jadeja replacement in India's Test squad
IND Inning
223/10 (19.3 ov)
Target: 248
Arshdeep Singh 5(4)*
Mayank Yadav 0 (1)
IND need 25 runs in 3 remaining balls

बीसीसीआई ने की पुष्टि, जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टीम इंडिया में किया गया शामिल

Wed, 09 Aug 2017 11:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 09 Aug 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
BCCI confirms axar patel as ravindra jadeja replacement in India's Test squad
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पुष्टि कर दी है कि श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से निलंबित भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


जडेजा की जगह अक्षर पटेल या जयंत यादव में से किसी एक के नाम पर मुहर लगना थी, जो बोर्ड ने स्पष्ट कर दी है। बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच 12 अगस्त से पल्लेकल स्टेडियम में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन


इस मैच के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का जडेजा की जगह प्लेइंग इलेवन में खेलना तय है। अंतिम टेस्ट में कुलदीप का अंतिम एकादश में खेलना लगभग तय है लेकिन टीम प्रबंधन इस युवा चाइनामैन गेंदबाज का कवर चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

BCCI confirms axar patel as ravindra jadeja replacement in India's Test squad
अक्षर पटेल - फोटो : Twitter

अक्षर पटेल फिलहाल भारत 'ए' टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं, जहां मंगलवार को टीम ने ट्राई सीरीज का खिताब जीता। उम्मीद की जा रही है कि अक्षर पटेल टीम के साथ 10 अगस्त को जुड़ जाएंगे।

बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम ने गॉल स्टेडियम में पहले टेस्ट 304 रन के विशाल अंतर से जीता जबकि कोलंबो के सिंहलीस स्टेडियम में उसने लंका को एक पारी और 53 रन से मात दी।

भारतीय टीम के पास पल्लेकल स्टेडियम में इतिहास रचने का मौका है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम के पास पहली बार विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed