{"_id":"5e65c86c8ebc3eeb320e3a01","slug":"bcci-chief-sourav-ganguly-praises-indian-women-cricket-team-after-lossing-in-women-world-t20-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वर्ल्ड टी-20 का खिताब जीतने से चूकी भारतीय टीम, गांगुली ने कहा- अच्छा खेले, फिर कभी जीतेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला वर्ल्ड टी-20 का खिताब जीतने से चूकी भारतीय टीम, गांगुली ने कहा- अच्छा खेले, फिर कभी जीतेंगे
Mon, 09 Mar 2020 10:09 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
महिला क्रिकेट टीम/गांगुली
- फोटो : अमर उजाला
भारत का महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना रविवार को अधूरा रह गया। पहली बार फाइनल खेल रही भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें उप-विजेता की ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
मैच के बाद जहां विराट से लेकर कई अन्य दिग्गज क्रिकेटरों ने टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाया वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने बढ़िया खेला और फाइनल में हम पर भारी पड़ी। उन्होंने कहा, खेल में हार-जीत लगी रहती है। लेकिन महिला टीम ने शानदार काम किया।
विज्ञापन
गांगुली ने ट्वीट कर लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल हारने का दुःख भी जताया। उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छे भारतीय महिला टीम। लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल, लेकिन हम हार गए। आप शानदार रहीं। हम एक दिन वहां जरुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Well done the Women’s team @bcci @JayShah .. Two back to back World Cup finals .. but we lost .. u we’re super .. we will get there someday .. love the team and players
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) March 8, 2020
बता दें कि भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप के सभी मैच जीते थे लेकिन महिला वर्ल्ड टी-20 के फाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के 184 रन के जवाब में वो महज 99 रन पर ढेर हो गई और 85 रन से मैच और खिताब हार गई।