फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Chief Sourav Ganguly defends COVID-positive RIshabh Pant, said Impossible to wear mask all the time

पंत को हुआ कोरोना: बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने किया बचाव, कहा- हर वक्त मास्क पहनना मुश्किल

Fri, 16 Jul 2021 02:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 16 Jul 2021 02:30 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में मौजूद है और मेजबान देश के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयारी कर रही है। हालांकि सीरीज शुरू होने से कुछ दिन पहले ही टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना संक्रमित हो गए हैं

विज्ञापन
BCCI Chief Sourav Ganguly defends COVID-positive RIshabh Pant, said Impossible to wear mask all the time
पंत और गांगुली

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में मौजूद है और मेजबान देश के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयारी कर रही है। हालांकि सीरीज शुरू होने से कुछ दिन पहले ही टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके लिए पंत की आलोचना भी हो रही है और कुछ लोग उन्हें लापरवाह बता रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पंत का बचाव किया है।

विज्ञापन


गांगुली ने एक हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत में पंत का बचाव करते हुए कहा, 'हर समय मास्क लगाना नामुमकिन है। उन्होंने कहा, 'हमने हाल ही में यूरोपियन चैंपियनशिप और विंबलडन टूर्नामेंट देखे हैं। नियम अब बदल चुके हैं, वह लोग अभी भी छुट्टी पर हैं और हर वक्त मास्क लगाना नामुमकिन है।'
विज्ञापन


बता दें कि पंत हाल ही में यूरोपियन चैंपियनशिप देखने स्टेडियम पहुंचे थे और इस दौरान वह बगैर मास्क के नजर आए थे। अब जब पंत डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित बताए गए हैं, उन्हें टीम के साथ डरहम जाने से रोक दिया गया है। पंत अब दो नेगेटिव आरटी-पीसीआर आने के बाद ही टीम के साथ जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम को 20 दिनों का अवकाश दिया गया है। इसी दौरान पंत जर्मनी और इंग्लैंड के बीच वेम्ब्ले स्टेडियम में खेले गए यूईएफए यूरो कप मुकाबला देखने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed