फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Chief sourav gang not sure about IPL after nationwide lockdown due to covid19

लॉकडाउन के बाद IPL के आयोजन पर बोले गांगुली, पिछले दस दिन में कुछ नहीं बदला

Wed, 25 Mar 2020 03:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Mar 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
BCCI Chief sourav gang not sure about IPL after nationwide lockdown due to covid19
सौरव गांगुली-आईपीएल - फोटो : amar ujala

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कोरोना वायारस के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) को देखते हुए आईपीएल के आयोजन पर उनके पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं फिलहाल कुछ नहीं कह सकता। हम उसी स्थान पर हैं जहां हम इसे निलंबित करने वाले फैसला लेते समय थे। पिछले दस दिनों में कुछ भी नहीं बदला है। ऐसे में मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। यथास्थिति बनी हुई है। आप कुछ भी योजना नहीं बना सकते हैं। एफटीपी (भविष्य दौरा कार्यक्रम) निर्धारित है। आप उसे बदल नहीं सकते। दुनिया भर में क्रिकेट और बहुत सारे खेल बंद हो गए हैं।’

विज्ञापन

हमें करना होगा इंतजार

उन्होंने इस बात पर भी संदेह व्यक्त किया कि सभी हितधारकों को होने वाले नुकसान के लिए मौजूदा स्थिति को बीमा द्वारा पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हूं कि हम बीमा राशि प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि यह एक सरकारी बंद है। मुझे पता नहीं है कि सरकारी लॉकडाउन बीमा के तहत आता है या नहीं। हमें इंतजार करना होगा। हमने इन सभी चीजों का आकलन नहीं किया है। इस समय, मेरे लिए कोई ठोस जवाब देना बहुत मुश्किल है। हमें अभी इंतजार करना होगा। हमने इन सभी चीजों का आकलन नहीं किया है। इस समय, मेरे लिए कोई ठोस जवाब देना बहुत मुश्किल है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार चाहे तो सौंप देंगे ईडन गार्डंस

कैब के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार चाहे तो ईडन गार्डंस की इंडोर सुविधा और खिलाड़ियों का आवास का इस्तेमाल चिकित्सा सुविधा देने के लिए किया जा सकता है। जैसा कि पुंडुचेरी क्रिकेट संघ ने पेशकश की है। उन्होंने कहा, ‘अगर सरकार हमसे पूछती है, तो हम निश्चित रूप से स्टेडियम की यह सुविधाएं उन्हें सौंप देंगे। हम समय की जरूरत के मुताबिक काम करेंगे। इसमें कोई समस्या नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed