IND Inning
75/2 (8 ov)
Target: 172
Ishan Kishan 15(12)*
Shreyas Iyer 28 (17)
IND need 97 runs in 12.0 remaining overs
{"_id":"57ea96544f1c1bf90a5760ab","slug":"bcci-chief-slams-sandip-patil-for-reveling-facts-about-sachin-and-dhoni","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदीप पाटिल को फटकार, नौकरी देने से पहले 10 बार सोचेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संदीप पाटिल को फटकार, नौकरी देने से पहले 10 बार सोचेंगे
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Sep 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
संदीप पाटिल
- फोटो : getty
पिछले हफ्ते मुख्य चयनकर्ता के पद रिटायर होने वाले संदीप पाटिल को कड़ी फटकार लगी है। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने साफ शब्दों में कहा कि जो पाटिल ने किया पूरी तरह अनैतिक है और इस तरह के बर्ताव के चलते, कोई भी उन्हें नौकरी पर रखने या पद देने से पहले 10 बार सोचेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कोई नहीं करेगा पाटिल पर विश्वास
अनुराग ठाकुर
- फोटो : getty
बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस तरह के बयानों और नियमों के उल्लंघन के चलते किसी और संस्था का संदीप पाटिल पर विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा। वो ऐसी बयानबाजी से अपनी विश्वसनीयता खो रहे हैं। क्रिकेटरों के बारे में गोपनीय बातों का खुलासा करना पूरी तरह अनैतिक है। इसके साथ ही ठाकुर ने बीसीसीआई द्वारा नियुक्त नई चयन समिति का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि एमके प्रसाद और अन्य चयनकर्ताओं ने सही प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था। अन्य क्रिकेटरों ने हितों के टकराव के चलते आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों लगी फटकार
अनुराग ठाकुर
- फोटो : getty
बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल द्वारा सचिन और धोनी के संबंध में की गई बयानबाजी पर आपत्ति जाहिर की है। मंगलवार को ठाकुर ने पाटिल की खिंचाई करते हुए कहा कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके द्वारा सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और अन्य खिलाड़ियों के संबंध में चयन समिति के गोपनीय तथ्यों का खुलासा करना अनैतिक था। हालांकि ठाकुर ने साफ तौर पर यह नहीं बताया कि पाटिल के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं लेकिन उन्होंने यह साफ तौर पर कह दिया कि बोर्ड इस विषय पर उनसे बात जरूर करेगा।
इस संबंध में बोर्ड करेगा पाटिल से बात
Sachin Tendulkar
ठाकुर ने आगे कहा कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि संदीप को पूर्व अध्यक्ष होने के नाते ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थी। जब वह अध्यक्ष थे तब वह इन सवालों के जवाब अलग तरह से दिया करते थे। लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्होंने अलग-अलग तरह के जवाब दिए। उन्होंने ऐसा करके पूरी तरह से अनैतिक काम किया। जब अनुराग से यह पूछा गया कि गोपनीयता के उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी तो उन्होंने कहा कि बोर्ड का कोई उपयुक्त व्यक्ति इस संबंध में पाटिल से बात करेगा।
चयन समिति कर सकती थी सचिन को बाहर
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर पाटिल ने हाल ही में खुलासा किया था कि चयन समिति सचिन तेंदुलकर को टीम से बाहर किया जा सकता था लेकिन इससे पहले सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने यह भी कहा था कि 2015 के विश्वकप से पहले धोनी को भी कप्तानी से हटाने पर विचार किया गया लेकिन विश्वकप से पहले कम समय होने के कारण इसे टाल दिया गया।