{"_id":"5bb9b3f4867a55681a08ebdc","slug":"bcci-can-haul-up-karun-nair-and-murali-vijay-for-breaching-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयनकर्ताओं के बारे में बोलना विजय-नायर को पड़ा भारी, बीसीसीआई ले सकता है सख्त एक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चयनकर्ताओं के बारे में बोलना विजय-नायर को पड़ा भारी, बीसीसीआई ले सकता है सख्त एक्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
मुरली विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही मुरली विजय और करुण नायर से चयन समिति की संवाद नीति पर की गई टिप्पणी के बारे में स्पष्टीकरण मांग सकता है। बता दें कि एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति के बारे में विजय और नायर पर टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि वियज और नायर ने केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर्स के लिए बने नियमों का उल्लंघन किया है। न तो चयन समिति और न ही बीसीसीआई अधिकारियों को मीडिया के सामने उनकी टिप्पणी पसंद आई।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सामने नहीं आने की शर्त पर कहा, 'विजय और करुण ने चयन नीति पर बोलकर अच्छा नहीं किया। यह केंद्रीय अनुबंध का उल्लघंन है। केंद्रीय अनुबंध के अनुसार कोई भी खिलाड़ी हाल में समाप्त हुए दौरे के बारे में 30 दिन तक कुछ नहीं बोल सकता। हैदराबाद में 11 अक्टूबर को सीओए की बैठक है और वहां इस मुद्दे को उठाया जा सकता है।'
विज्ञापन
हाल में नायर और विजय दोनों ने मीडिया में चयन समिति पर 'संवाद की कमी' का आरोप लगाया था जबकि मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने इसे खारिज किया था। सीओए प्रमुख विनोद राय ने कहा, 'यह सब बकवास है। चयन समिति की ओर से इस तरह का मामला नहीं आया है। हमारी चयन समिति स्वतंत्र कार्य करती है। जहां तक विजय और करुण के बयानों का संबंध है तो हमने उन पर फैसला करने का अधिकार चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया है।'
बता दें कि करुण नायर को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला जबकि विजय को तीन टेस्ट के बाद टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद विजय काउंटी टीम एसेक्स की तरफ से खेलने चले गए।
इसके बाद विजय और नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया। नायर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली कि टीम से बाहर क्यों किया गया जबकि विजय ने कहा कि टीम से बाहर होने के बाद टीम प्रबंधन की तरफ से किसी ने बात नहीं की। दोनों ने संवाद की कमी पर टिप्पणी देकर चयनकर्ता समिति पर सवाल खड़ा किया।
इसके बाद सामने आया है कि चयनकर्ताओं को नायर के बजाय विजय के बयान से ज्यादा दुख हुआ है क्योंकि वह काफी अनुभवी हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'अगर विजय को बताया गया नहीं होता तो वह एसेक्स के लिए काउंटी में नहीं खेला होता। वह सच्चाई नहीं बयां कर रहा।'