फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI calls SGM to elect new president on May 22

BCCI अध्यक्ष पद के लिए अनुराग ठाकुर सबसे आगे, SGM 22 को

Mon, 16 May 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
BCCI calls SGM to elect new president on May 22

बीसीसीआई ने बोर्ड अध्यक्ष शशांक मनोहर के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मुंबई में 22 मई को विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाई है।

विज्ञापन


गोवा क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के महासचिव विनोद फाडके ने कहा कि एसजीएम 22 मई को मुंबई में होगी और बैठक का एकमात्र एजेंडा नए अध्यक्ष का चुनाव करना है। बकौल फाडके, "हां, हम मुंबई में 22 मई को एसजीएम करने जा रहे हैं। एकमात्र एजेंडा अध्यक्ष का चुनाव करना है।"
विज्ञापन


शशांक मनोहर ने अपना कार्यकाल पूरा करने से सात महीने पहले ही 11 मई को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए दुनिया की सबसे धनी और सबसे ताकतवर क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष का चुनाव जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा के एक दिन बाद 12 मई को आईसीसी का पहला स्वतंत्र अध्यक्ष चुन लिया गया। बीसीसीआई नियम के तहत एसजीएम की बैठक 15 दिनों के भीतर हो जानी है और एसजीएम बुलाने का अधिकार बोर्ड सचिन अनुराग ठाकुर को है।

सूत्रों का दावा है कि मनोहर के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष पद की होड़ में अनुराग ठाकुर सबसे आगे हैं। आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला भी महाराष्ट्र के सीए अध्यक्ष अजय शिर्के के साथ इस पद की होड़ में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed