फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI boss Sourav Ganguly Leaves For Dubai To Oversee IPL 2020 Preparations

IPL 2020 की तैयारियों का जायजा लेने दुबई पहुंचे बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली

Wed, 09 Sep 2020 10:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 09 Sep 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
BCCI boss Sourav Ganguly Leaves For Dubai To Oversee IPL 2020 Preparations
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए इस टी-20 टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात में कराया जा रहा है, जिसके शुरूआती मैच में गत चैपियन मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। टूर्नामेंट की सारी तैयारियां अपने अंतिंम रूप में है।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली 19 सितंबर से जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को दुबई पहुंचे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My first flight in 6months to dubai for IPL.. crazy life changes ..

A post shared by SOURAV GANGULY (@souravganguly) on



गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फोटो के साथ पोस्ट किया, 'छह महीने में मेरी पहली फ्लाइट आईपीएल के लिए दुबई जाना होगा...जिंदगी बदल जाती है।' गांगुली इस फोटो में मास्क और चेहरे की शील्ड पहने हुए थे जो महामारी के दौरान उड़ान के वक्त मानक परिचालन प्रक्रिया का हिस्सा है। वह अब अगले छह दिन तक पृथकवास में रहेंगे और उनके 23 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में रहने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के स्थगित होने के बाद ही बीसीसीआई आईपीएल के लियो विंडो बनाने में सफल रहा। अगर यह टूर्नामेंट नहीं होता तो बीसीसीआई को 4000 करोड़ रूपये का नुकसान होता। बता दें कि आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल उन अहम अधिकारियों में शामिल हैं जो पहले ही दुबई जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed