अगर भारत सरकार ने जताई सहमति तो श्रीलंका में होगा भारत-पाक मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पाकिस्तान के क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले का लंबे समय से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। दोनों देश श्रीलंका में सीरीज खेलने के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि, भारत सरकार ने बीसीसीआई को अब तक एमओडी नहीं दिया है जिसकी वजह से पाकिस्तान के प्रस्ताव का जवाब नहीं भेजा जा सका है।
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेलने के लिए पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मंजूरी दे दी जिसके बाद पीसीबी ने भारत को अपनी सहमति बता दी। पाकिस्तान के इस पहल के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि यह प्रस्ताव भारतीय विदेश मंत्रालय के सामने रखा गया है और उन्हें ही इस पर अंतिम निर्णय लेना है।
बीसीसीआई के राजीव शुक्ला का कहना था कि इन दोनों देशों के बीच खेला जाने वाले मैच के लिए श्रीलंका की रजामंदी का भी इंतजार जीव शुहै। एनएनआई के मुताबिक राक्ला ने कहा, 'भारत-पाक के बीच 15 दिसंबर से द्विपक्षीय सीरीज खेले जाएंगे इसके लिए दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है।'
दोनों बोर्ड हुए राजी
गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान के बीच करीब एक साल से कोई मैच नहीं खेला गया जिससे की दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी निराश थे। हाल ही में पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान दोनों देशों की सीरीज को फिर से शुरू करवाने की मंशा से भारत भी आए थे और उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष से मुलाकात भी की। लेकिन उन्हें शिवसेना का विरोध झेलना पड़ा था।
इस विरोध के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने भी दोनों देशों के बीच सीरीज शुरू करने की बात कही थी लेकिन मुद्दा यहां फंस रहा था कि यह मैच हो कहां? जिसका समाधान भी अब सामने आ गया। दोनों देश श्रीलंका में मैच खेलने के लिए सहमत हो गए। लेकिन अभी भी भारत सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिलने का इंतजार है।